
बिलासपुर। लिपिकों ने ठान लिया है जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, हड़ताल जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल के 18 वें दिन हड़ताल उग्र करने का निर्णय लिया। 26 सितंबर को लिपिक अटल विकास यात्रा में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि वेतन विसंगति दूर कराने जिले के सभी लिपिक वर्ग आंदोलनरत है। कामकाज प्रभावित कर लिपिकों ने अपना हड़ताल जारी रखा है। 18 वें दिन भूख हड़ताल पर सरकार के प्रति मांगों के समर्थन में वे अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। भूख हड़ताल में शीला पिल्ले, वर्षा रानी चरण, राखी कौशिक, संतोषी पांडे, अन्नपूर्णा देवी, कृष्ण कुमार पाटनवार, अनिल श्रीवास्तव, पीएल सूर्या, आरके कौशिक एवं राजेश प्रताप रहे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सुनील यादव एवं जिला सचिव प्रदीप शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि आंदोलन अपने चरम सीमा पर है। शासन द्वारा सकरात्मक संदेश प्राप्त हो रहे हैं। इनमें पदनाम परिवर्तन कर वेतन विसंगति सुधार करने के स्पष्ट संदेश मिलते हैं। जल्द ही हमारे आंदोलन को अंजाम मिलने वाला है। बिलासपुर के लिपिकों निर्णय लिया है कि 26 तारीख को संभागीय रैली कर जिला जांजगीर में आयोजित अटल विकास यात्रा में मांग पूर्ण करने, वेतन विसंगति के आदेश के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
इस दौरान अरविंद अग्रवाल, धनेश ताम्रकार, जे पी गुप्ता, ऋषिकेश, सीएल मार्को, संजय राज, ईश्वर साहू, नरेंद्र कुमार सिंह, रूपेश जेम्स, देवराम खूंटे, नागेश मिश्रा, उदल प्रसाद यादव, अशोक वस्त्रकार, मुकेश, हरलाल, रामलोचन, सुरेश सिंह चौहान, जी पी कुशवाहा, सुरेश, नरेश शर्मा, सागर चौबे, अनिल कुमार, शत्रुघन पांडे, सतीश शर्मा, लिखना भारद्वाज, रामलोचन पटेल, रमेश, प्रमोद शुक्ला, रमेश यादव, टीएल डहरिया आदि उपस्थित रहे।