ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

भाजपा और उसकी बी टीम से मुकाबला करने में सक्षम है कांग्रेस -लहरिया ……

 बिलासपुर/मस्तूरी ब्लाक में बूथ कमेटियों की गठन हेतु पर्यवेक्षक रामशरण यादव ने मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं संभागीय  प्रवक्ता अभय नारायण की उपस्थिति में सहारा परिसर में बैठक ली। 

प्रांरभ में ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा ने  प्रदेश से आये निर्देशों का उल्लेख करते हुए बूथ गठन की प्रक्रिया से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

पर्यवेक्षक  रामशरण यादव ने बताया कि 15 जनवरी तक पूरे मस्तूरी विधानसभा को जोन, सेक्टर एवं बूथ कमेटियों का गठन करना है। बूथ कमेटी में 21 सदस्य होंगे जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस जन, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, के सदस्य शामिल रहेंगें। उसी तरह जोन स्तर पर 31 सदस्यी समिति का गठन किया जावेगा। जो जोन स्तरीय समन्वय समिति कहलायेगी।

विधायक दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वे स्वयं बूथ कार्यकर्ता की तरह ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों जोन प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों के साथ सभी जगह पहुंचने का प्रयास कर रहें और  में बूथ में  जाकर कार्यकर्ताओं को संगठित कर रहें हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि चुनाव नजदीक है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हम सब को अभी से जुट जाना होगा। उन्होने यह भी कहा कि क्षेत्र में भाजपा एवं भाजपा की बी टीम की मुकाबला करने में कांग्रेस के लोग सक्षम हैं।

बैठक को संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश प्रतिनिधि राजकुमार अंचल, जिला महामंत्री मनोहर कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष उपेन्द्र कुर्रे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष करूणा डुंगडंुग, विधायक प्रतिनिधि ब्रम्हदेव सिंह, आदिवासी नेता पंचू नेताम, दुर्गा प्रसाद तिवारी, सत्यजीत डहरिया, रामेश्वर साहू, प्रकाश कोइराला आदि ने भी संबोधित किया। सभी लोगों ने जोन और सेक्टर प्रभारियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द बूथ कमेटियां गठित करने का संकल्प लिया। सभी जोन एवं सेक्टर प्रभारी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अशोक सूर्यवंशी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कौशल पाण्डेय, पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर यादव, जिला महामंत्री दुबे सिंह कश्यप, पूर्व सरपंच मनिहार निषाद, देव चंद्राकर, जयपाल मुदलियार, मोहम्मद हफीज, रघुराज पाण्डेय, लखन टण्डन, शिवकुमार सुमन, रमेश शर्मा, सुरेश साहू, संतोष खाण्डेकर, पुत्तन दुबे, राकेश शर्मा, देवेन्द्र भारद्वाज, अक्कु भाई, बजरंग चंद्राकर, भरत थवाईत, भरत खाण्डेकर, पिन्टू जांगड़े, पप्पू साहू, अर्जुन कश्यप, उमेश चंद्राकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक का संचालन ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन मनोहर कुर्रे ने किया।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772