ब्रेकिंग
बिलासपुर: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर ओमकुमार जाटव गिरफ्तार, 90 हजार की ड्रग्स जब्त बिलासपुर: कमिश्नर कुणाल दुदावत को हल्के में लेते हुए संपदा अधिकारी अनिल सिंह काम में कर रहे थे लापरव... बिलासपुर: जिस मैदान में हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, वहाँ उग गई बड़ी-बड़ी घास बिलासपुर: 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में SECR में पदस्थ जूनियर क्लर्क तीरंदाज मधु वेदवान को... बिलासपुर: ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुमित कश्यप, अजय कश्यप और तुलस... बिलासपुर: उस्लापुर रेलवे स्टेशन को दिया जा रहा है दूसरा उपनगरीय स्टेशन का नया रूप बिलासपुर: सीवरेज में हुई बालक की मौत के मामले को उज्वला कराडे ने पहले उठाया, अब विधानसभा में गूंजी म... बिलासपुर: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ होली मिलन व सम्मान समारोह क... बिलासपुर: सरकारी जमीनों पर बेईमानों की नजर, अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले बुलंद, क्या कर रहे हैं... बिलासपुर: अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 31 मोबाइल जब्त, झारखण्ड में बेचा करते थे

शीतलहर में ठिठुरा उत्तर भारत, उत्तर प्रदेश में चार की मौत……

 

देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का कहर लगातार जारी है और ठंड से उत्तर प्रदेश में 4 लोगों की मौत हो गई। कश्मीर में गुलमर्ग और पहलगाम और हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई है, जबकि शुक्रवार दोपहर के बाद जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा-तंगधार रोड पर हिमस्खलन की एक घटना में एक कैब चपेट में आ गई।

यात्रियों की स्थिति के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा और इन स्थानों पर भयंकर ठंड पड़ रही है। ठंड की वजह से मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में चार लोगों के मरने की खबर है। मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि सुल्तानपुर और फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र और कश्मीर घाटी के अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान में सुधार आया है। कश्मीर में अभी 40 दिवसीय चिल्लई-कलां का दौर चल रहा है, जिस दौरान ठंड चरम पर होती है।गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

यहां भारी बर्फबारी हुई है। पिछले कुछ दिनों से पूरे हरियाणा और पंजाब में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। पंजाब में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ समेत इन दोनों राज्यों के कई जगहों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम हो गई थी। अधिकारियों का कहना है कि धुंध के कारण ट्रेन और विमान सेवाएं भी प्रभावित रही।

राजस्थान में 1.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अलवर सबसे ठंडा स्थान रहा। श्रीगंगानगर और पिलानी समेत यहां के भी कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। पश्चिम बंगाल में पारा लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। कोलकाता का तापमान आज सुबह 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772