ब्रेकिंग
बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम नई दिल्ली: अब्दुल वहाब खान ने सोनिया गांधी को सौंपा ज्ञापन, कहा, छतीसगढ़ में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्श...

तहसील घेराव में जमकर बरसे कांग्रेसी, भाजपा की नीतियों को बताया किसान विरोधी……

https://gm1.ggpht.com/wKdNpJoDxAr-6xiPHDL6xjwACh-2VJFJOcAOoWS2rQAPMciPkETbHwqIbtyWdnzj7c5hmJtV3yEDH1GrmQ9oebD4lnUEYZgy6rkAEFN_DNnwbptrX6YCYHjx_pWHr_y5PedBe9mnYtpUlTaYur6Xq8npFkQiOF8FNA4as-IUNjME79YS3evtZ-U8xagz4diccNKe0KRWTVHv0pZWRirn3cd7PYMTN4ebbqvpEJ514zmrjzDgKLnys4R42FYWS4qnOUX-viHeP2zW-gjXdeVpLyLpzP86HHwR_6Ovrl9SVlXubL5MPS_oV0C4T3y6D7gspCxRNh23AIhKcyg9v4renqqrGJeujjwkt6cTsmirxG3WHZDfb0-reU4ThNenb5f61JAY_ngbVr7hXwws2OxTRKv7-DMUqY-uXVWmGb4vgFiNvb11CrwMd8TCPFIr_bgbJAG_RotvXLxL4vb3kyBstUzo1bE4HISe0YexNOFrRtcUa-OkJ1J3dpvd_omMPO7ZzOCFrsyZ737XGii6DfM5d91-v2knMwgt5P3zhAvs4zG6fDhdE29N8dPHC2iVjUUATa00rWdF0fX_bW7q7uCLk4wwb5DWRHMuNI_K7-YZJKCJAflQ1hsE6jV4UfMSpPFN9Ew5EhZUulNE6Fg1pONpWDB-q1F3r5vuTZ-ENdDaCzAvPUkkhKaE_dL2gCFqeeQ=s0-l75-ft-l75-ft

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तहसील घेराव में आज बिल्हा तहसील का घेराव कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेसजन किसान समर्थन के साथ बैलगाड़ी में रैली निकालकर तहसील तक पहुंचे। इसके पश्चात विपक्ष की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए, सरकार की नीतियों को जन विरोधी ठहराते हुए किसानों के प्रति असंवेदनशील सरकार करार देते हुए, आव्हान किया कि भाजपा को हटाकर अब जनता को इस बार कांग्रेस की सरकार को लाना होगा। ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा कूटनीति, धर्म और कुटिलता की राजनीति करना जानती है। लोगों को जोड़ने की नीति एवम् विचारधारा कांग्रेस के पास है।

किसानों को फसल बीमा, सूखा राहत राशि देने की मांगों को लेकर किसानों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशन पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बिल्हा के तत्वाधान में राज्य सरकार के खिलाफ सभा, रैली व ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया। शनिचरी बाजार बिल्हा में सभा के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए रैली तहसील कार्यालय पहुंची। पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर कांग्रेसजनों व किसानों ने राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार प्रकाश साहू को ज्ञापन सौंपकर यथाशीघ्र क्षेत्र के किसानों को राहत पहुंचाने की मांग की। 

राज्य को नए मुकाम पर ले जाएगी कांग्रेस : व्यास

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व्यास नारायण द्विवेदी ने भाजपा को फसल बीमा व सूखा राहत के नाम पर किसानों का शोषण करने वाली सरकार कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली है। भाजपा ने 15 वर्षों से प्रदेश की संपदा व खनिजों का दोहन किया। कमीशनखोरी व जुमलों की विशेषज्ञता वाली भाजपा सरकार धनबल व द्वेष की नकारात्क राजनीति से सत्ता का खेल खेलती है। जिसके लिए वर्तमान में भाजपा की बी-टीम का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी अवस्थाओं को कांग्रेस की सरकार बनने के फौरन बाद ही दूर कर दिया जाएगा। किसानों को बेहतर मुनाफा के साथ-साथ राज्य को एक नए मुकाम पर कांग्रेस की सरकार लेकर जाएगी।

किसानों के साथ न्याय हो

जिला कांग्रेस अध्य़क्ष विजय केशरवानी ने बताया कि विगत वर्षों से जो झूठ और फरेब का खेल रमन सरकार द्वारा खेला जा रहा है। उसका पर्दाफाश हम सबको मिलकर करना होगा। जिले व प्रदेश के मासूम किसानों के साथ भाजपा सरकार आंकड़ों की जादूगरी का खेल, खेल रही है। किसानों को खाद, बीज, बिजली, डीजल के बढ़ते दामों जैसी समस्या के बाद फसल बीमा के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। ब्याज मुक्त ऋण  की बात करने वाले 12.5 प्रतिशत की दर से वसूली कर रहे हैं।  राज्य में किसानों की विवशता आत्महत्या का विभत्स रूप ले रही है और रमन सरकार त्यौहार मना रही है। किसानों के साथ न्याय होना चाहिए ना की नाइंसाफी है।

भाजपा ने अपने ही संकल्प पत्र को झुठलाया

बिल्हा विधानसभा समन्वयक मोतीलाल वर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने संकल्प पत्र के अनुसार भाजपा सरकार से विगत चार वर्षों की धान के समर्थन मूल्य 2100 रू. व 300 रू. के बोनस सहित 2400 रू. प्रति क्विंटल की मांग करते हुए कहा कि रमन सरकार किसानों की कर्जदार है। 900 रू. प्रति क्विंटल की दर से प्रदेश के किसानों को विगत वर्षों का बोनस दिया जाना चाहिए। जनता ने 2400 रू. प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य के संकल्प पर सरकार में बिठाया था। सरकार किसानों को निरंतर प्रताड़ित कर रही है, राहत देने के बजाय किसानों से वसूली कर बीमा कंपनियों को कमाई करवाने के षड्यंत्र व कमीशखोरी में पूरी तरह लिप्त है। 

तीन घण्टे चली किसान सभा

शनिचरी चौक बिल्हा में किसान सभा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर लगभग तीन घंटे चली, किसान सभा को प्रदेश कांग्रेस सचिव अर्जुन तिवारी, महेश दुबे, बिल्हा के ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा, अंबालिका साहू ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। महिलाओं सहित सभी वर्गाें पर हो रहे अत्याचार व समाज में फैल रही अराजकता के मुद्दे पर राज्य शासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वरिष्ठ कांग्रेसी रणजीत सिंह खनूजा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान, सुरेश केडिया, पथरिया ब्लाॅक अध्यक्ष नेतराम साहू, प्रकाश बिंदल व कार्यक्रम का संचालन कर रहे बृजेश दुबे ने फसल बीमा व सूखा राहत के तकनीकी विषयों की जानकारी आंकड़ों के सहित सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों व किसानों को उपलब्ध कराते हुए राज्य सरकार को अलोकतांत्रिक व किसान विरोधी बताया। सभा को जिला पंचायत सदस्य शशिकला घृतलहरे, मदन गर्ग, नानक रेलवानी, जगदीश कौशिक, मोहित आग्रे, अमित यादव, राजेन्द्र वर्मा, ब्रजेश शर्मा, विश्वनाथ मानिकपुरी, रामाधार टंडन आदि ने भी संबोधित किया।  

अन्य ब्लॉक तहसीलों का भी जल्द घेराव किया जाएगा : अनिल

जिला कांग्रेस के महामंत्री व प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया, जिले के सभी तहसीलों में भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी एवं राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में तहसील कार्यालयों का घेराव कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन देकर किसानों के लिए समुचित पहल की मांग की गयी है। कोटा व मस्तूरी तहसील कार्यालयों का घेराव भी यथाशीघ्र कर क्षेत्र के किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। अनिल ने बताया कि भाजपा सरकार की नीति किसान विरोधी है उसके खिलाफ आवाज कांग्रेस उठा रही है और जनता व किसान का भरपूर समर्थन कांग्रेस के साथ है।

इस दौरान जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता लब्हात्रे, घनश्याम वर्मा, मनहरण लाल कौशिक, दिवाकर दुबे, मनोज पांडेय, राजा ठाकुर, लक्ष्मी नाथ साहू, रामायण रजक, रोमहर्ष शर्मा, देवी सिंह, श्याम आर्य, अशोक सूयवंशी, संपत जायसवाल, राजेश यादव, देवनाथ यादव, उमेश यादव, बबला साहू, संतोष पाटले, जीवन यादव, शिव यादव, राकेश यादव, मनहरण ध्रुव, मनोज मिरी, चंद्रप्रताप तिवारी, बुधारी गेंदले, शिवकली बंजारे, सीमा यादव, ज्वाला कौशिक, अमृता यादव, गौरी शंकर यादव, चमन लाल यादव, शमशूद यादव, अनिल चेलकर, भैरव चर्तुवेदी, वैशाखू मार्को, ज्वाला सन्नाढ़्य आदि उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772