बिलासपुर। जिला के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा से नवनियुक्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने भाजयुमो मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी की घोषणा की है।
इसमें बिलासपुर उत्तर मंडल से विनय अवस्थी व दक्षिण मंडल से दुर्गेश पाण्डेय, पूर्वी मंडल से विष्णु सोनी, पश्चिम मंडल से हरि गुरूंग, मध्य मंडल से ऋषभ चतुर्वेदी की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा बिलासपुर रेलवे मंडल से राहुल मुगल, बेलतरा शहर से शैलेन्द्र यादव, बेलतरा ग्रामीण से संतोष प्रजापति, बेलतरा मध्य से पवन पाठक और मस्तूरी से अनमोल झा को नियुक्त किया गया है।
इसमें मंडल सह-प्रभारी अमन शास्त्री, जयरामनगर गतौरा से इंशु गुप्ता, मल्हार से निखिल केशरवानी, सोनलोहर्सी से प्रणव शर्मा, सीपत से रोहित मिश्रा को बनाया गया। इसी क्रम में सहप्रभारी बिज्जू राव, रतनपुर से प्रकाश यादव, पेण्ड्रा नगर से आशीष गुप्ता, गौरेला से रजनीश राय को चुना गया है। इसमें सह-प्रभारी लवकेश गुप्ता, कोटा से मेलू साहू, बेलगहना से अनुपम पाण्डेय, करगीकला से चुन्नी साहू, मरवाही उत्तर मंडल से विभा नहरेल, मरवाही दक्षिण मंडल से संतोष सोनकर, सेमरा से रोहित पनरिया, पेण्ड्रा ग्रामीण से रामबहादुर सिंह, सह-प्रभारी आशुतोष मिश्रा, गनियारी से अभिलेश यादव एवम् शैलेन्द्र सिंह को बनाया गया।
सकरी से सागर बंजारे, तखतपुर से लोकेशधर दीवान, विजयपुर से कोमल ठाकुर, बिल्हा से दुर्गा कश्यप, बोदरी से राजू ठाकुर, तिफरा सिरगिट्टी से ईश्वर देवांगन को सहप्रभारी बनाया गया है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वे सक्रियता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे।