ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

लिपिक संवर्ग प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है-कलेक्टर


बिलासपुर/छ.ग. प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का नव वर्ष मिलन कार्यक्रम आज जल संसाधन विभाग के नव निर्मित प्रार्थना भवन में हजारों लिपिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर पी.दयानंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर  ने कहा कि लिपिक संवर्ग प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। इनके सहयोग से ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के लक्ष्य को पूर्ण करने में सफलता मिलती है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्ही.के.श्रीवास्तव अधीक्षण अभियंता, आर.पी. साव कार्यपालन अभियंता एवं अध्यक्षता रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री ने गरिमामय कार्यक्रम में सेवा निवृत्त लिपिकों का सम्मान किया। जिसमें श्रीमती एस.बी.लाल, जैन कुमार मुखर्जी राजस्व विभाग, सुशीला श्रीवास्तव राजस्व विभाग, गीता साहू शिक्षा विभाग, राम जी साहू वन विभाग, सुशील चंद जोशी वन विभाग, आर.डी. भोई शिक्षा विभाग, आर.के.सोनी जल संसाधन विभाग, आर.डी.कुर्रे जल संसाधन विभाग, बिसाहू राम तिवारी शिक्षा विभाग, महेन्द्र कुमार पाण्डेय वित्तीय विभाग को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही अधिनस्थ लेखा सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण होकर लेखाधिकारी बनने वाले शिवचरण सिंह सिरसो वित्त विभाग, बबिता शर्मा आदिवासी विभाग, ललिता वस्त्रकार उच्च शिक्षा विभाग को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, जिला सचिव प्रदीप शर्मा, वर्षा रानी चरण, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट हेमंत बघेल, संभागीय अध्यक्ष राखी कौशिक, जिला सचिव महिला प्रकोष्ट सूर्यप्रकाश कश्यप, हितेश वैष्णव, अशोक मेहता, सागर चैबे, राजू लाक्षेतार, सुनील नायडू, सतीश अय्यर, ललित सराफ, राघवेन्द्र दुबे, मन्नु श्रीवास्तव, पराग सहित बड़ी संख्या में लिपिक उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772