
बिलासपुर। किसानों के फसल बीमा व बीमा व सूखा राहत राशि देने की मांग को लेकर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ब्लॉकों के तहसीलों का घेराव किया जा रहा है। इसी तारमत्म्य में आज बेलतरा तहसील कार्यालय का घेराव किया, भारी बरसात के बीच जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसान समर्थन के साथ कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व रैली आयोजित कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन बेलतरा तहसील नायब तहसीलदार राजकुमार साहू को सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक से लेकर बिजली की बेतहाशा कीमतों की विपरीत परिस्थिति के बाद समर्थन मूल्य पर भाजपा सरकार की जटिल प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है। किसानों को फसल बीमा से लेकर सूखा राहत के नाम पर भाजपा सरकार ने लगातार छला है। बिलासपुर के किसानों के खून पसीने का अपमन निरंतर किया जाता रहा है। राजनांदगांव के किसानों की तुलना में बिलासपुर के किसानों को मुआवजा राशि नाम मात्र की दी गई है, राजनांदगांव को 465 करोड़ से अधिक की राशि दी गई। वहीं बिलासपुर के किसानों को लगभग 80 करोड रुपये ही दिए गए। सूखा राहत के पैसों को जिला प्रशासन द्वारा वापस कर देना संवेदनहीनता की चरम सीमा है।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार पर प्रशासनिक आतंकवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण चरम सीमा पर है। किसान आत्महत्या कर रहा है और सरकार त्योहार बना रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरूण तिवारी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश कौशिक, भुवनेश्वर यादव, झगरराम सुर्यवंशी ने भाजपा शासन में किसानों के शोषण के लिए स्थानीय विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों के प्रति संवेदनहीन सरकार ने बेलतरा क्षेत्र के किसानों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है।
जिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जिले के सभी तहसीलों में घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसी सिलसिले में बेलतरा तहसील घेराव कार्यक्रम 17 जुलाई को किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बैलगाडी सहित रैली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। बरसते पानी में तहसील कार्यालय के सामने लगभग तीन घंटे तक सभी चली जिसमें कांग्रेस नेताओं व किसानों ने भाजप सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सभा के बाद तहसीलदार राजकुमार साहू को महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कांग्रेसजनों द्वारा सौंपा गया। फसल बीमा के फार्म भी किसानों द्वारा भरकर तहसीलदार को सौंपे गए।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा को विष्णु यादव, अजय सिंह, त्रिलोक श्रीवास, राजेन्द्र साहू, पिनाल उपवेजा, विनय शुक्ला, विनोद साहू, अशोक शुक्ला, अनिल सिंह चौहान, जसबीर गुंबर आदि ने संबोधित किया। कार्य्रक्रम मेंं शामिल प्रमुख कांग्रेसियों में प्रदेश सचिव महेश दुबे, अनिल राठौर, अनिल यादव, अंकित गौराहा, सत्येन्द्र कौशिक, विरेन्द्र गौराहा, शीतल दास मानिकपुरी, कमलेश मानिकपुरी, दिलीप पाटिल, नीरज जायसवाल, रोहित कौशिक, जीचन निर्मलकर, हरि साहू, कृष्णा श्रीवास आदि उपस्थित रहे।