ब्रेकिंग
बिलासपुर: टिकट मिलने पर उज्वला ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, पूजा अर्चना के बाद शुरू किया प्रचार बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी...

उद्योगपतियों को लाभ दिलाने प्रकृति को हानि पहुंचा रही है भाजपा सरकार : कांग्रेस…..

बिलासपुर। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार को पर्यावरण विरोधी बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों व पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार वृक्षों को काट रही है और वृक्षारोपण करने का ढोंग रचा जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि भाजपा सरकार बिलासपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों के पेड़ों को लगातार काट रही, इसके बावजूद कि तापमान भयावह बढ़ता जा रहा है पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता भाजपा सरकार केवल अपना ही स्वार्थ देख रही है।

                   जारी प्रेस नोट में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, ज़िलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, शैलेश पांडेय, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन ने संयुक्त रूप से कहा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का विकास के नाम पर रतनपुर से बगदेवा तक लगभग 5 हजार पेड़ो को काटने का निर्णय जनहित में न होकर चंद उद्योगपतियों को आर्थिक लाभ पहुंचाने की मंशा है। कांग्रेस ने आगे कहा है कि विकास के नाम पर पेड़ों की बलि चढ़ाना सरकार बंद करे नहीं तो छत्तीसगढ़ भविष्य में आग का गोला बन जाएगा और जनजीवन समाप्त हो जाएगा।

                    जिला कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है सरकार उद्योगपतियों व पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के एकमात्र उद्देश्य से पेड़ों को लगातार काट रही है। कांग्रेस आगे यह बताते हुए कहती है कि अम्बिकापुर, कोरबा, रायगढ़ उद्योगों का हब है। यहां पावर प्लांट, कारखाना, फैक्ट्री, खदाने बहुतायत मात्रा में है। जहां से बढ़ी संख्या में माल ढुलाई चारपहियों से होता है। उन्हें सुविधा देने जनसुविधा की बात कर पेड़ों को काटा जा रहा है। स्वस्थ्य पर्यावरण का आधार वन है। जंगल नहीं होंगे तो मानव, जीव-जंतु, पशु-पक्षी सभी के अस्तित्व में खतरा मंडराने लगेगा।

                             कांग्रेस ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार बिलासपुर सहित चारो ओर के पेड़ों को काट रही है। इससे जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और आने वाला भविष्य अंधकारमय होगा। सरकार विकास को नियोजित ढंग से होना चाहिए पर सरकार पास विजन न होने के कारण अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधन, जल, वन, जमीन को बांट रही है और उन्हें आवागमन सुलभ कराने के लिए लगभग 5 हजार पेड़ों को काटने की तैयारी है। इसी तरह कोरबा तक सड़के बनेंगी तो लगभग 50 हजार पेड़ को काट दिया जाएगा। उनहोनर कहा है कि अंधाधुंध पेड़ कटाई होने से तापमान बढ़ रहा है। ओजोन परत में छिद्र हो रहा है। जिससे सूर्य की पराबैगनी किरणों से जनजीवन को हानि पहुंच रही है, वन कम होने से वर्षा कम होती है।

 

 

 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772