ब्रेकिंग
बिलासपुर: टिकट मिलने पर उज्वला ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, पूजा अर्चना के बाद शुरू किया प्रचार बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी...

4 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी डटे रहे संविदाकर्मी…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में अनियमित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोन्हेर गार्डन में आज दूसरे दिन भी आंदोलन आगे बढ़ाते हुए प्रदर्शन किया गया। वेतन विसंगति दूर करने नियमितीकरण व अपने अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी अनियमित कर्मचारी अधिकारी संविदाकर्मी डटे रहे।
उल्लेखनीय है कि आंदोलन के पहले दिन जिले के समस्त विभागों के हजारों अनियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पोस्टकार्ड में अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से महासंघ की 4 सूत्रीय मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने का निवेदन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन के रूप में सौंपा गया था। इसके पश्चात आज भी प्रदर्शन जारी रखा गया, बरसते पानी में छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ से जुड़े सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान किया।
संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि हमारी जायज मांगों को सरकार को पूर्ण करना चाहिए। इस आंदोलन की वजह से लगातार दो दिनों से शासन के सभी विभागों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सारे कार्य कंप्यूटर से संपादित होते हैं जिन्हें समस्त अनियमित कर्मचारी ही संपादित करते हैं इसके चलते सारे रिपोर्टिंग कार्य ठप पड़े हुए हैं। स्वास्थ विभाग के समस्त कार्य चरमरा गए हैं, मनरेगा के जिला कार्यालय एवं जनपद कार्यालय में सन्नाटा पसरा है, स्वच्छता मिशन के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को मांगों पर जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए और हमारी मांगों को माननी चाहिए क्योंकि सारी मांगे जायज है।
यहां पाठकों को यह भी बताना जरूरी है कि प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ से जुड़े अनियमित कर्मचारी अधिकारी ने अपनी 4 सूत्रीय मांगों को शासन के समक्ष रखा है। इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष रोहित तिवारी बताते हैं कि 26 जुलाई से संघ को लेकर इस आंदोलन में शामिल होने की बात कही गई है। छत्तीसगढ़ लघु वेतन, चतुर्थ वर्ग, शासकीय कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर के अध्यक्ष मनहरण लाल कौशिक ने संघ के संघ की मांगों को अपना समर्थन प्रदान करते हुए कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772