ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

वरिष्ठ पत्रकार निशांत शर्मा के निधन पर भूपेश ने जताया शोक…….

बिलासपुर। कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने वरिष्ठ  पत्रकार निशांत शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रदेशाध्यक्ष बघेल ने कहा कि नवभारत बिलासपुर के संपादक निशांत शर्मा, 30 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे थे। उनके  आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
                  बघेल ने दु:ख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के देशबंधु, हरिभूमि, नवभारत जैसे अनेक प्रतिष्ठित और लोकप्रिय समाचार पत्रों में निशांत शर्मा ने अपनी सेवाएं दी, लगनशील और कर्मशील निशांत शर्मा, शांत और गंभीर स्वभाव से लोगों को अपना बना लेते थे। उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के विकास को नई दिशा मिली है। 
                  उन्होंने आगे कहा कि समाज के हर क्षेत्र में विषय लेखनी ही उनकी पहचान थी। मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कांग्रेस जनों की ओर से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडेय ने भी बिलासपुर नवभारत के संपादक एवम् वरिष्ठ पत्रकार निशांत शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772