ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

भाजपा की युवा कार्यकारिणी गठित, वरिष्ठ नेताओं ने दी शुभकामनाएं…..

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की युवा कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा शहर के दिग्गज नेताओं ने कर दी है। जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, दक्षिण मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र केशरवानी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप एवम् पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुब्रत दत्ता ने मंडल युवा मोर्चा के कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें युवा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी को बनाया गया जबकि पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य तिवारी बने वहीं पूर्वी मंडल अध्यक्ष नवीन उभरानी को नियुक्त किया गया और महामंत्री नीतिन छाबड़ा को चुना गया।

बिलासपुर दक्षिण मंडल में  महेन्द्र जायसवाल मोनू रजक को उपाध्यक्ष चुना गया। हिमांशु यादव को महामंत्री, मंत्री अभिषेक राज, प्रशांत कश्यप, विकास अग्रवाल, सावन यादव, कोषाध्यक्ष शिव पटेल, सोशल मीडिया संयोजक मंडल व्हाट्सएप्स कैलाश गुप्ता, जिला सोशल मीडिया संयोजक मंडल फेसबुक योगेश थदानी, कन्या शक्ति संयोजिका मंडल रितु सिंह, अंकिता मेहता, लक्ष्मी साहू, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल राकेश सिंह, संतोष नागदेव, योगेश सिंह को बनाया गया।

कार्यकारिणी में मंडल कार्यसमिति सदस्य विशाल कश्यप, अक्षय ठाकुर, रौशन सिंह, यशवंत ठाकुर, देवेश खत्री, मो.सिकंदर खान, कोमल शर्मा, लक्ष्मीनारायण काटले, धनंजय गोस्वामी, श्रवण सोनी, अनुग्रह मिश्रा, साहिल कश्यप, सैय्यद हुसैन, सुमित श्रीवास, सतीश बांधेकर, राम निषाद, सुधीर दीक्षित, विकास यादव, रवि वर्मा, परेश गुप्ता, विजय यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य राजकिशोर शर्मा, विष्णु सोनी, दुर्गेश पाण्डेय, राजेन्द्र शुक्ला, मनोज सोनी, बालेन्द्र रजक, संदीप दुग्गड़, यश अग्रवाल, बिल्लु वाजपेयी, राहुल साहू, आकाश प्रजापति, अमित राठी को बनाया गया है।

कार्यकारिणी बैठक में बिलासपुर पश्चिम मंडल में उपाध्यक्ष साहिल गुप्ता, पवन वाधवानी नियुक्त हुए। महामंत्री शरद यादव, मंत्री आशीष कोरी, दीवाना ठाकुर, मनभजन टंडन, सपन निगम, कोषाध्यक्ष सपनदीप सिंह टिब, सोशल मीडिया संयोजक मंडल व्हाट्सएप्स हेमू श्रीवास, सोशल मीडिया संयोजक मंडल फेसबुक आयुश सिंह ठाकुर, शासकीय योजना स्वास्थ्य मंडल विपिन नामदेव, अम्बर चतुर्वेदी, दीपेश सोनी, मंडल कार्यसमिति सदस्य आनंद कश्यप, विशाल सार्थी, राहुल पमनानी, संदीप तिवारी, देवेन्द्र साहू, करण ठाकुर प्रशांत यादव, शंख सार्थी, प्रीतम यादव, पिंटू महिलांगे, विशेष आमंत्रित सदस्य रूपेश दुबे, दीपक सोनवानी, मंगल सिंग, उमा तावड़कर, अंकुर कटकवार, अजीत यादव, वहीद खॉ, अखिलेश यादव, श्रीनिधी पथे को चुना गया। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने युवा मोर्चा जिला वालंटियर प्रोग्राम हेतु जिला संयोजक विष्णु सोनी बिलासपुर एवं जिला सहसंयोजक अजय पाटिल बिल्हा को बनाया है।

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी की यह ब्रिगेड भाजपा को फिर से सत्ता पर लाने के लिए काम करेगी। भाजपा जनता की पार्टी है, जो जनहित नहीं हर कार्य करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पदाधिकारी इस दायित्व को लगन के साथ निभाएंगे और पार्टी को और सशक्त करने में अपना योगदान देंगे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772