ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ का कलेक्टर को पत्र, 16 से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जाने की तैयारी….

रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ अपने विभिन्न मांगों को लेकर 16 जुलाई को प्रदेशव्यापी अनिश्चित हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। इसके लिए प्रांताध्यक्ष अमित कुमार देवांगन के नेतृत्व में कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए स्थल प्रदान करने अनुरोध किया गया है।
इस दौरान कर्मचारी महासंघ ने बताया कि मुख्यमंत्री को अनियमित कर्मचारी के नियमितीकरण हेतु 4 सूत्रीय मांग  16 जून को प्रशासनिक माध्यम से एवं 23 जून को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया था। 15 दिन के भीतर इस विषय पर कोई निराकरण या जानकारी शासन द्वारा नहीं दी गई। इससे अनियमित कर्मचारियों में असंतोष है। इस कारण 16 जुलाई से प्रांतव्यापी एवं जिला स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं कामबंदी का निर्णय संयुक्त महासंघ द्वारा लिया गया है।
प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष अनिल कुमार देवांगन ने बताया कि इसमें राज्य भर के 48 विभागों से 1 लाख से 20 हज़ार से अधिक अनियमित कर्मचारी-अधिकारी शामिल हो सकते हैं। इनमें 50% से अधिक महिला कर्मचारी की भी उपस्थिति होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और संसाधन की पूरी जवाबदारी छत्तीसगढ़ शासन की होगी।साथ ही चेतावनी भी दी कि निर्धारित कार्यक्रम 17 जुलाई 2018 के मध्य रात्रि तक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोई सार्थक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772