ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

भाजपा के राज में खुश है किसान :धरम …..

बिलासपुर। सेवा सहकारी समिति बिल्हा के तत्वाधान में बिल्हा मंडी प्रांगण एवं दगोरी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना धान बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक शामिल हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने की।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ने कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक बिल्हा द्वारा इसी वर्ष 2017 व 2018 में ही 5 हज़ार 6 सौ 12 किसानों को 39 करोड़ 75 लाख का धान बोनस दिया गया, सूखा राहत, फसल बीमा की राशि भुगतान किया गया है। बैंक द्वारा बिल्हा में ही 6 हज़ार 53 किसानों द्वारा 52 लाख 83 हजार का बीमा प्रीमियम पटाया गया। जिसके विरुद्ध 5 हज़ार 6 सौ 12 किसानों को 17 करोड़ 29 लाख का फसल बीमा का भुगतान किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष कौशिक ने आगे कहा कि 50 सालों में किसी ने किसानों की चिंता नहीं की, केवल भाजपा सरकार ही अन्नदाताओं की चिंता कर उन्हें बोनस, सूखा राहत, फसल बीमा, पम्प कनेक्शन, खाद, बीज की व्यवस्था कर रही है। क्योंकि किसान खुश होगा तो पूरा देश खुश रहेगा।

इस बैठक में सैय्यद सैफुद्दीन अध्यक्ष, हज कमेटी, पुनिता डहरिया अध्यक्ष, नगर पंचायत बिल्हा, ब्रजभूषण वर्मा, गोविंद यादव, सोमेश तिवारी, कोमल ठाकुर, मोहन डोरिया, सतीश शर्मा,  धर्मराज, बलदेव अग्रव्वाल, हेमेंद्र दीक्षित, विजय शर्मा, अशोक पाटले, डॉ जगत आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772