बिलासपुर। बूथ लेवल को मजबूत करने भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी विधानसभाओं में टीम शक्ति का गठन किया गया है। वही पार्टी के दिग्गज नेता पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य कर रहे हैं विधानसभावार टीम शक्ति की बैठक लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आज बेलतरा, कोटा एवं मरवाही विधानसभा के शक्ति केन्द्र प्रभारी, केन्द्र संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक सिद्धि विनायक मंदिर परिसर रतनपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ.श्यामा मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि बूथ को मजबूत बनाने निरंतर कार्य हो रहा है। इसके लिए जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ का गठन किया गया है। अपनी संगठनात्मक ताकत को हमें बूथों में दिखाना है और पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत करना है। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने कहा कि चुनाव में हमारे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हैं और लगातार सरकार बना रहे हैं। विकास आज चारो ओर दिखाई दे रहा है गांव, गरीब, किसान सभी वर्गो का सरकार ने ध्यान रखा है और लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है।
सांसद लखनलाल साहू ने कहा, हम सभी को संकल्प लेकर जाना है कि बेलतरा, कोटा और मरवाही विधानसभा जीतेंगे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हमे 65 प्लस का लक्ष्य दिया है जिसमें से एक 66वां विधानसभा कोटा होगा। आवश्यकता है बूथ में कार्य करने की, बूथ में ही सक्रिय रूप से कार्यकर्ताओं को कार्य करना है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाऊ कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जो अपनी छवि है उससे जनता काफी प्रभावित है। 2018 एवं 2019 में के चुनाव में हमें सरकार बनाना है। तो वहीं बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह बैठक में प्रस्तावना रखते हुये कहा कि जल्द से जल्द बूथ का गठन करना है और जो कार्यक्रम आ रहे है उसे बूथ स्तर पर करना आप सभी की जवाबदारी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व कटवाने का कार्य हमें आवश्यक रूप से जुट कर करना है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, रामदेव कुमावत, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, मोहित जायसवाल, कल्लू सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार कौशिक, रामनारायण भारद्वाज, शिवमोहन बघेल, गोविंद यादव, सुनीता सिंह क्षत्री, विजयधर दीवान, समीरा पैकरा, पहलवान सिंह, दीपक सिंह ठाकुर, घनश्याम रात्रे, डॉ.सुनील जायसवाल, अवधेश अग्रवाल, तिलक साहू, अनिल पाण्डेय, कन्हैया यादव, नीरज जैन, कुलदीप सिंह धीरज, महाराज सिंह नायक, शिवमान सिंह खुसरो, सुखीराम कौशिक, राकेश दीक्षित, लालजी यादव, सर्वेश कंवर, बजरंग कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, संजय मिश्रा, दिलीप यादव, किशन सिंह ठाकुर, दीपनारायण शर्मा, अयोध्या यादव, राजेश कश्यप, विश्वनाथ पटेल, मनमोहन पाण्डेय सहित शक्ति केन्द्र के संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।