ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

कलेक्टर ने बच्चों से सुना 25 का पहाड़ा……..

बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद उस समय हैरान रह गए जब उन्हें तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले बच्चों ने 25 तक पहाड़े सुना दिये। इस पर उपस्थित सभी ग्रामीणों ने ताली बजाकर बच्चों की हौसलाफजाई की। प्रसन्न होकर कलेक्टर ने सभी बच्चों को टॉफी और चॉकलेट खिलायी। कलेक्टर ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे। उन्होंने बच्चों से छत्तीसगढ़ की राजधानी और मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो बच्चों ने सही जवाब दिये।

श्री दयानंद ने कहा कि शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले इतने छोटे बच्चे कई लोगों के लिये प्रेरणा स्त्रोत हैं। दरअसल कलेक्टर आज कोटा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कुरदर में शाला प्रवेशोत्सव में पहुंचे थे। उन्होंने बच्चों को तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर शाला में प्रवेश कराया।

श्री दयानंद ने बच्चों को गणवेश और कॉपी किताब का भी वितरण किया। शासकीय स्कूल के खेल मैदान के लिये जमीन देने वाले कृषक राकेश सिंह बैगा को कलेक्टर ने सम्मानित किया। श्री दयानंद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई में इतनी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बगैर शिक्षा के क्रांति संभव नहीं है। बच्चे इस देश का भविष्य हैं। इस गांव के सरपंच ने पिछले 30 साल में यहां बहुत काम किया है। आप सभी संकल्प लें कि इस गांव में कोई भी अशिक्षित न रहे। बहुत जल्द ही शासन द्वारा आप सभी को मोबाइल फोन दिया जाएगा। जिसमें सभी योजनाओँ की जानकारी रहेगी। आप सभी को साक्षर होने के साथ-साथ डिजिटल ज्ञान भी होना आवश्यक है।

कलेक्टर ने ग्रामीणों को छाता, रेडियो का भी वितरण किया। इस अवसर पर सीए एसोसियेशन के सदस्यों ने बच्चों को कॉपी-किताब, स्कूल बैग का वितरण किया। कलेक्टर ने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर सहायक संचालक ओम पांडेय, सीए एसोसियेशन के अध्यक्ष  मनोज शुक्ला,  रजत अग्रवाल, अतुल्य ओझा उपस्थित रहे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772