ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

वीरांगना मार्च : महारानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में नारी जागरूकता का दिया संदेश…..

बिलासपुर। शहर में पहली बार वीरांगना रैली का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से बालिकाओं ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान सभी बालिका महारानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में नजर आई। सभी ने वीरांगना रैली के माध्यम से झांसी की रानी को नमन किया।
बालिकाओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के प्रतीकात्मक परिधान में घोड़े पर सवार होकर नगर यात्रा माध्यम से नारी जागरूकता का संदेश दिया। एसईसीएल इंदिरा विहार परेड ग्राऊंड से बहतराई तक स्टेडियम रैली निकाली गई। 
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डे ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण की दिशा में सफल प्रयास किए जा रहे हैं। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं से नारी सशक्तिकरण के संदेश को समाज में प्रसारित करने सहयोग मिला है।
इस अवसर पर एसईसीएल कार्मिक निर्देशक डॉक्टर आरएस झा ने कहा कि यह सरोकार से जुड़ा हुआ प्रयास है जो नारी शक्ति को जागरुक तथा आगे बढ़ने का हौसला प्रदान करता है, झांसी की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान नेतृत्व शक्ति है।
वहीं इस मौके पर कलेक्टर  पी. दयानंद, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर आरिफ एच शेख, महापौर किशोर राय, जिला शिक्षा अधिकारी, एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व भाजपा महिला मोर्चा की सदस्या, विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाएं एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772