ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

नहीं रही राजमाता कृष्णा कुमारी, जोधपुर राजघराने में शोक की लहर…..

 

राजस्थान। जोधपुर राजधराने की राजमाता और पूर्व सांसद कृष्णा कुमारी का लम्बी बीमारी के बाद देर रात निधन हो गया। वह 93 साल की थी। कृष्णा कुमारी को हृदयघात के बाद तबियत खराब होने के बाद रात को ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात डेढ़ बजे उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई है।

पूर्व राजमाता के निधन की सूचना पाकर समूचे मारवाड़ में शोक की लहर छा गई। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजमाता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजधराने के सूत्रों के मुताबिक  राजमाता का पार्थिव देह आज अपरान्ह डेढ बजे तक उम्मेद भवन में आम जनता के दर्शनार्थ रखा गया है, जहां सवेरे से ही भारी संख्या में शोकाकुल लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच गए है।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार अपरान्ह मेहरानगढ़ फोर्ट के जसवंत थडा में किया जाएगा। कृष्णा कुमारी 1971 में जोधपुर लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुई थी। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिए जोधपुर में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल की स्थापना की थी।

इसके साथ ही भारत पाक युद्ध के दौरान जोधपुर क्षेत्र में भारी संख्या में फौजियों के शहीद होने पर उनके परिजनों को व्यक्तिगत तौर पर जाकर ढांढस बधाया था। उनका जन्म 10 फरवरी 1926 को गुजरात के धंगधा में हुअ था। उनका विवाह 14 फरवरी 1943 को तत्कालीन जोधपुर के नरेश हनुवंत सिंह से हुआ था। उनके पुत्र गजसिंह और उनकी एक पुत्री सांसद रह चुकी है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772