ब्रेकिंग
बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल बिलासपुर: कॉलोनाइजर की मनमानी से परेशान है बीएन सिटी कॉलोनी के रहवासी, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: बिना प्लानिंग के लगे सिग्नलों पर उज्वला कराडे ने उठाई उंगली बिलासपुर/मस्तुरी: केवटाडीह भूतहा गौठान के महिला समूह को गोबर खरीदी के लिए पिछले दो वर्षों से नहीं मि... बिलासपुर: झीरम घाटी के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि बिलासपुर: बदमाशों में बिलासपुर पुलिस का खौफ नहीं, रात में 5 लोगों के ऊपर डंडा और टांगी से हत्या करने...

इंडिया टुडे रेंकिंग में सीवीआरयू देश में 22वें स्थान पर….

7 मानकों में हुआ सर्वे

 

बिलासपुर। डाॅ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय को देश के बड़े मीडिया ग्रुप इंडिया टुडे ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर भारत की 22 वीं बेस्ट युनिवर्सिटी की रेंकिंग प्रदान की है। इस दौड़ में देश के सैकड़ों विश्वविद्यालय शामिल थे। इस रैंंिकंग के लिए अनेक मापदंड तय किए गए थे। देश के कई विश्वविद्यालय को पछाड़ने के बाद मानकों को पूरा करने पर यह रैंकिंग प्रदान की गई है।

डाॅ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। देश के बड़े मीडिया ग्रुप इंडिया टुडे ने डाॅ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा की गुणवत्ता के अनेक मापदंडों के लिए भारत में 22वां स्थान दिया है। देश भर के विश्वविद्यालय को रंैकिंग देने के लिए कई मापदंड तय किए गए थे। तय मापदंडों के आधार पर देश के बड़े शिक्षाविद्ों की टीम बनाई गई थी। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम ने देश के सभी विश्वविद्यालयों का निरीक्षण भी किया, सभी तय मापदंडों के आधार पर निरीक्षण के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट अधिकृति अधिकारियों को दी। देश भर से निरीक्षण रिपोर्ट के बाद डाॅ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय को भारत में 22वां रैंकिंग प्रदान की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आर.पी.दुबे ने बताया कि इंडिया टुडे ने उच्च शिक्षा के बिंदुओं को तय किया था। जिसमें रेपोटेशन एंड गर्वनेंस , एकेडेमिक एंड रिसर्च एक्सीलेंस, इनफ्रास्ट्रक्चर एंड लिविंग एक्सपिरियंस, पर्सनालिटी एंड लीटरशिप डेवलपमेंट, कैरियर प्रोगे्रसन एंड प्लेसमेंट, आब्जेक्टिव स्कोर, परसेप्चुअब स्कोर सहित विषयों में अलग अलग अंक तय किए गए थे। इस आधार पर देश के सभी विश्वविद्यालय को अंक दिए गए। इन सभी मापदंडों में खरा उतरने के बाद विश्वविद्यालय को 22वां रेंकिंग प्रदान किया गया हैं।

प्रो.दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय को पहले ही नैक ने बी प्लस ग्रेड प्रदान किया है। जो उच्च शिक्षा के संस्थानों की गुणवत्ता के लिए ग्रेडिंग प्रदान करती है। उन्होनंे बताया विश्वविद्यालय को एनआईआरएफ रेंकिंग में देश के सौं विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय में शतप्रतिशत प्लेसमेंट है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772