ब्रेकिंग
बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय... बिलासपुर: भारतीय किसान संघ की चेतावनी के बाद एक्शन में आया बैंक प्रबंधन बिलासपुर: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर ओमकुमार जाटव गिरफ्तार, 90 हजार की ड्रग्स जब्त बिलासपुर: कमिश्नर कुणाल दुदावत को हल्के में लेते हुए संपदा अधिकारी अनिल सिंह काम में कर रहे थे लापरव... बिलासपुर: जिस मैदान में हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, वहाँ उग गई बड़ी-बड़ी घास बिलासपुर: 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में SECR में पदस्थ जूनियर क्लर्क तीरंदाज मधु वेदवान को... बिलासपुर: ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुमित कश्यप, अजय कश्यप और तुलस...

पुलिस को चकमा देकर कांग्रेसियों ने फूंका शाह का पुतला…

बिलासपुर। भाजपाइयों द्वारा नोटबंदी के दौरान कालाधन को सफेद करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस ने आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया। आंदोलनकारियों ने पुलिस को चकमा देकर नेहरू चौक के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला जलाया। 
                            कांग्रेस ने बताया कि नोटबंदी के दौरान ऑपरेटिव बैंक में भाजपा नेताओं ने पांच दिनों में 3118.51 करोड़ काला धन सफेद किया। कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण के तत्वाधान में रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया गया, इससे पहले आंदोलनकारियों ने कांग्रेस भवन से पुतला लेकर रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।
                           पुतला दहन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस  प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे ने कहा कि नोटबंदी से न भ्रष्टाचार खत्म हुआ, न किसी के बैंक खाते में पन्द्रह लाख रूपये आए, ना कालाधन देश वापस आया, जबकि इसके विपरित 150 लोगों की मृत्यु हो गई, इससे कई कारोबार ठप हो गए। मोदी जी ने नोटबंदी को लेकर केवल विश्वास का ढोंग रचाया था। 
                      इस दौरान कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडेय, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रवक्ता अभय नारायण राय, महेश दुबे टाटा, राजेन्द्र शुक्ला, सीमा पाण्डेय, स्वाप्निल शुक्ला, अनिल चौहान, शैलेन्द्र जायसवाल, अनिल चौहान, अनिल शुक्ला, प्रमोद नायक, रामा बघेल, जावेद मेमन, राकेश हंस, ऋषि पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772