ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

हीना को महिला वर्ग में मिला पहला स्थान………

नई दिल्ली। पूर्व वल्र्ड नंबर-1 और ओएनजीसी के लिए खेलने वाली हीना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल महिला श्रेणी के चयन ट्रायल्स में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। 

वहीं पैरा निशानेबाज मध्य प्रदेश की रुबिना फ्रांसिस ने 10 मीटर एयरपिस्टल (आईपीसी) चैम्पियनशिप के सीनियर वर्ग में स्वर्ण और जूनियर वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

हीना ने 240.9 का स्कोर किया। पंजाब की हरवीन साराओ ने हीना को अच्छी टक्कर दी हालांकि वह हीना को पछाड़ नहीं पाईं और 240.3 का स्कोर कर दूसरे स्थान पर ही रहीं।

इस स्पर्धा में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में दो पदक जीतने वाली राही सरनोबत ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 217.7 का स्कोर किया। जूनियर वर्ग में महाराष्ट्र की अभिद्नया पाटिल ने 237.8 का स्कोर किया जबकि हरियाणा की अंजली चौधरी .4 के अंतर से सोना पाने से चूक गईं।

अंजली ने 237.4 अंक हासिल किए। हरियाणा की एक और निशानेबाज प्रिया राघव ने 210.9 का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रुबिना काफी करीब से स्वर्ण पदक से चूक गईं। उन्होंने 549 का स्कोर किया। पूजा अग्रवाल ने भी 549 का स्कोर किया लेकिन अंतिम सीरीज में स्कोर के अंतर के प्रयास में पूजा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

महाराष्ट्र की अनन्या बत्रा 525 का स्कोर कर कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं। जूनियर वर्ग में रुबिना ने 549 का स्कोर करते हुए सोना जीता।

महाराष्ट्र की अनन्या बत्रा ने रजत पदक पर 525 के स्कोर के साथ कब्जा जमाया। तीसरे स्थान की रेस में दो खिलाड़ी थे। 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772