
कोरबा। युकां पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी ने पुलिस कर्मियों की आठ सूत्रीय मांगों पर अपना समर्थन जाहिर किया है। उन्होंने पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही मांग पूर्णतः जायज है इस पर सरकार व पुलिस कल्याण बोर्ड को विचार करना चाहिए, गंभीर विचारों कर मांगें पूर्ण की जानी चाहिए।
कोरबा लोकसभा युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी ने आगे बताया कि पुलिस विभाग सरकार का बेक-बॉन की तरह होता है, जो अपराधियों को पकड़ने के साथ-साथ लॉ एंड ऑर्डर को भी मेंटेंन करता है, चौबीस घंटे लगातार काम करते हुए भी वह अडिग रहते हैं, इस विभाग के कर्मियों को व्यापक व्यवस्था दी जानी चाहिए।
आगे अपनी बात रखते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि रमन सरकार ने प्रशासन पर दबाव बनाकर रैली की अनुमति नहीं दी, यह रवैया सीधे तौर पर सरकार की तानाशाही को दर्शाता हैं, उन्होंने आगे बताया कि सभी राजनीतिक व गैर-राजनीतिक संगठनों को इनका समर्थन करना चाहिए।