ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

केक काट मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन…..

 

 

बिलासपुर। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने उल्लास के साथ मनाया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर खुशियां मनाई गईं। एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जफर अली,  विजय केशरवानी, नरेन्द्र बोलर एवं पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने राहुल  के जीवन पर प्रकाश डाला।

पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने राहुल के बारे में बोलते हुये कहा कि जिन विषम परिस्थतियों में राहुल  ने कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभाला था वे कांग्रेस को उन परिस्थितियों से उबारने में सफल रहे। उनमें नेतृत्व क्षमता है, बिलासपुर प्रवास के दौरान उनका सहज और सरल स्वभाव सभी लोगों को प्रभावित करने में सफल रहा। वरिष्ठ सदस्य जफरअली ने केक काटा और लड्डू खिलाकर खुशी मनाई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगदीश सिंह मक्कड़, वरिष्ठ नेता शिवा मिश्रा, फिरोज कुरैशी, श्री रात्रे , मोती ठारवानी, पूर्व महापौर, राजेश पाण्डे, प्रदेश सचिव महेश दुबे, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अनिता लव्हात्रे, सीमा पाण्डेय, सेवादल अध्यक्ष अशोक शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, एन.एस.यू.आई. के रंजीत सिंह, अनिल शुक्ला, कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर, शहर सचिव हफिज भाई, अजय मल्लू पंत, ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर, रामकुमार भोई, सत्येन्द्र कौशिक, उमेशपुरी गोस्वामी, उमेश मौर्य, सराफ  आदि उपस्थित थे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772