
बिलासपुर। मृतक किसान के परिवार को न्याय दिलाने के लिए व जिम्मेदारों पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में एवं पेण्ड्रा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पेण्ड्रा पुलिस थाना का शांतिपूर्ण घेराव कल दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
इस बाबत जानकारी देते हुए प्रभारी महामंत्री एवं प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर अनिल सिंह चौहान ने बताया कि पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के किसान सुरेश सिंह मरावी ने संवेदनहीन भाजपा सरकार में कर्ज से परेशान हो वसूली के निरन्तर दबाव से व्यथित हो कर अपने ससुराल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, स्वर्गीय किसान सुरेश सिंह व उसके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने कांग्रेस द्वारा यह घेराव किया जा रहा है, जिसमें शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन के समक्ष अपनी मांग को रखेगी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उईके, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला सहित कांग्रेसजन व किसान शामिल होंगे।