ब्रेकिंग
बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ... बिलासपुर: जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा की माँग पर दो सड़कों के लिए 61 लाख रुपए हुए स्वीकृत बिलासपुर: दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी मिले शहीद जवानों को एक करोड़ मुआवाजा- उज्वला कराड़े बिलासपुर: अरपापार पृथक नगर निगम की माँग को जनता का मिल रहा पूर्ण समर्थन- पिनाल

शिबली मेराज बने युकां के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक……. 

बिलासपुर। भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संथोश कोलकुंडा की अनुसंशा पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव द्वारा शिबली मेराज खान को प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर बनाया गया। शिबली मेराज बिलासपुर विधानसभा में विगत 8 वर्षों से युवा कांग्रेस में संगठनात्मक कार्य कर रहे हैं।
                        नियुक्ति को भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर एवं फेसबुक पेज से शिबली मेराज को बधाई दी है, इस अवसर प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने बधाई देते हुए कहा ये नियुक्ति कार्यकर्ताओं का सम्मान है, बताते चलें कि शिबली मेराज को वर्ष 2010 में बिलासपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद वर्ष 2012 में प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित किया गया।
                            प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सोशल मीडिया को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही हैं। इसी तारतम्य में पिछले पखवाड़े युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कांग्रेस सचिव कृष्णा अल्लवरु ने रायपुर पहुंचकर सोशल मीडिया की एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होकर कार्यों को समझा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।  बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस परिवार ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद, राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संथोश कोलकुंडा एवं उमेश पटेल को धन्यवाद दिया है।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772