ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

अरपा विकास प्राधिकरण भंग करने की मांग, कांग्रेस की अरपा बचाओ यात्रा कल से….

बिलासपुर। कांग्रेस ने अरपा विकास प्राधिकरण को भंग करने की मांग की है, उन्होंने आरोप लगाया है कि अरपा विकास प्राधिकरण के नाम पर ग्रामीणों, किसानों की जमीन पर सरकार अपना कब्ज़ा जमा रही है। जबकि आज तक अरपा को समृद्ध बनाने प्राधिकरण ने कोई काम नहीं किया है शहर जीवनदायिनी अरपा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कांग्रेस ने सवाल किया है कि शहर व आसपास के गिरते जलस्तर और अरपा की बदहाली का कौन जिम्मेदार है। 
                 इन्हीं मुद्दों के साथ व अरपा प्राधिकरण के विरोध में कांग्रेस द्वारा कल से अरपा बचाओ यात्रा की शुरुआत करेगी, इस दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के दोमुहानी ग्राम पंचायत के बूटापारा स्थित नदी तट पर मनकादाई मंदिर से अरपा की पूजा अर्चना कर कांग्रेस की अरपा बचाओ यात्रा कोहरी झंडी दिखाने एवं पदयात्रा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के प्रमुख डाॅ. चरणदास महंत व राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। बुटापरा में यात्रा परिपेक्ष्य में उद्देश्य को लेकर सभा होगी यहां कृष्णा चौक देवरीडीह में सभा आयोजित की जायेगी, यात्रा तोरवा में समाप्त होगी। 
                   यात्रा की तैयारी एवं संगठन को लेकर आज राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने पार्टी की सभी इकाइयों की बैठक ली, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने कहा कि कांग्रेस अरपा बचाओ यात्रा से जीवनदायिनी अरपा व ग्रामीण किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी। यहां जनहित के विरोध में कार्य किया जा रहा है। गरीब किसानों की जमीन हड़पी जा रही है इन सब के विरोध में कांग्रेस अरपा बचाओ यात्रा कर रही है। 
                   इस दौरान राष्ट्रीय सचिव,प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडेय ,अभयनारायण , जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,  नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, महेश दुबे, विवके बाजपेयी, शिवा मिश्रा, रमेश कौशिक, भुवनेश्वर यादव, एस.पी. चतुर्वेदी, ऋषि पाण्डेय, सुभाष ठाकुर, सीमा पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रतिनिधि विष्णु यादव, राजू यादव, रविन्द्र सिंह, अजय सिंह, त्रिलोक श्रीवास, अशोक शुक्ला, विनय शुक्ला, अनिल राठौर, रामकुमार भोई, दिलीप पाटिल, केशव गोरख, सत्येन्द्र कौशिक आदि उपस्थित रहे। 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772