ब्रेकिंग
बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय...

अमित का मुख्य सचिव को पत्र, मृतक किसान के परिवार को 25 लाख देने की मांग……..

रायपुर। मरवाही विधायक व जनता जोगी कांग्रेस के संस्थापक सदस्य अमित जोगी ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ को एक पत्र लिखा है, इस पत्र में उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक किसान का उल्लेख किया है, जिसमें कहा गया कि मरवाही क्षेत्र में कर्ज से डूबे किसान सुरेश सिंह मरावी को वसूली का नोटिस भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित व आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया।
                   ऐसा करने वालों के खिलाफ़ उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है, आगे उन्होंने इस आवेदन में मृतक किसान के आश्रितों को 25 लाख रुपए का मुआवजा राशि व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने एवं मृतक के चारों लड़कियों की पढ़ाई व शादी की जिम्मेदारी लेने तथा सभी किसानों का कर्ज माफ करने मुख्य सचिव से अपील की है। 
                    अमित जोगी ने आगे इस पत्र में उल्लेखित किया है कि मृतक किसान की पत्नी, मां एवं भाई ने बताया कि मृतक सुरेश सिंह के ऊपर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित लरकेनी, का खाद बीज का 1 लाख 50 हज़ार 6 सौ 6 रुपए तथा 28 हज़ार 3 सौ 38 रुपए का कर्ज़ था, जिसे पटाने के लिए नोटिस देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और मजबूरन आत्महत्या के लिए विवश भी, इससे तंग आकर ग्राम पिपरिया के किसान सुरेश सिंह मरावी, पिता स्व.निरंजन दास मरावी ने ग्राम कुदरी में अपने ससुराल में 7 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
                       अमित ने आगे बताया कि मृतक किसान के आश्रित उसकी पत्नी चार बेटियां एवं वृद्ध माँ हैं, जिनका हाल बेहाल है। अमित जोगी ने कहा है कि सूखा प्रभावित क्षेत्र में शासन को पीड़ित किसानों का संरक्षक बन कर उन्हें उचित मुआवजा राशि देनी चाहिए, लागत एवं होने वाले संभावित फसल की नुकसानों का सही आंकलन करके उचित बीमा राशि देनी चाहिए और किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए, परंतु शासन इसके विपरीत आचरण करके किसानों का शोषण कर रही है और प्रताड़ित करने आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रही।
            मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ को लिखे पत्र में मरवाही विधायक अमित जोगी ने मांग की है, कि सूखा प्रभावित मरवाही क्षेत्र में कर्ज में डूबे किसान सुरेश सिंह मरावी को वसूली का नोटिस भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए। साथ ही मृतक किसान के आश्रितों को 25 लाख रुपए की मुआवजा राशि, एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाकर, उसकी 4 बेटियों की पढ़ाई व शादी की जिम्मेदारी शासन ले तथा सभी किसानों का कर्ज माफ करे। 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772