ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

साल 2017 में इन बाबाओं की खुली पोल …

साल 2017 भारत में आध्यात्मीक ज्ञान देने और उसकी आड़ में अय्यासी करने वाले और महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण करने वाले बाबाओं के नाम रहा है। साल साल 2017 में वैसे तो कई बाबाओं के नाम सामने आए जिन्होंने बच्चियों ओर महिलाओं के साथ यौन शोषण किया। लेकिन फिर भी उनमें से तीन प्रमुख बाबा वो रहे जो इस साल के अंत तक चर्चा का विषय बने रहे। तो आईएं ऐसे बाबाओं पर डालते हैं एक नजर।

राम-रहिम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने के अपराध में 20 साल कैद की सजा हुई। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप के आरोप में 10-10 साल की अलग-अलग सजा भुगतनी होगी। साथ ही कोर्ट ने रामरहीम पर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने रोहतक के पास सुनारिया की जिला जेल के पुस्तकालय में बनाई गई अदालत में यह फैसला सुनाया। गुफा में बाबा डेरा सच्चा सौदा में कार्यरत साध्वियों का यौन शौषण किया करते थे। यह गुफा किसी राजा-महाराजा के महल से कम नहीं है। इस गुफा में दुनिया के सारे ऐशो-आराम हैं।

फलाहारी बाबा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली 21 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि फलहारी बाबा ने अलवर के आश्रम में उनके साथ यौन दुष्कर्म किया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बाबा ने उसे रात को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया।

फलहारी बाबा को अलवर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। तब से फलहारी बाबा कोर्ट के आदेश पर अलवर जिला कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बन्द है और आए दिन बीमारी का बहाना बनाकर जेल से बाहर आने का रास्ता ढूंढता रहता हैं। 

बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित

दिल्ली के विजय विहार में चल रहे आध्यात्मिक विश्व विद्यालय स्थित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पहुंची। आश्रम के संचालक बाबा पर हैं रेप और यौन शोषण के आरोप हैं बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, जहां दावा किया जाता है कि यहां पर बाबा की शरण में आने वाले महिला पुरुषों को अध्यात्म का ज्ञान देकर ईश्वर की प्राप्ति कराई जाती है।

युवती ने भी पहले बताया था कि वो भी काफी समय इस आश्रम में रह चुकी है और अब यहां उसकी बहन भी आश्रम में है और ये आरोपी बाबा इस युवती का भी यौन शोषण कर चुका है। आश्रम में रहने वाली लगभग तमाम लड़कियों के साथ रेप हो चुका है। आश्रम में पुरुष भी रहते हैं लेकिन किसी को भी अकेले में एक दूसरे से बात नही करने दिया जाता है। 
 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772