ब्रेकिंग
बिलासपुर: टिकट मिलने पर उज्वला ने महामाया मंदिर में टेका मत्था, पूजा अर्चना के बाद शुरू किया प्रचार बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी...

विशेष संपर्क अभियान में राष्ट्रीय महामंत्री पहुंची जोशी बहनों के घर….

रायपुर। विशेष संपर्क अभियान अंतर्गत आज राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने डगनियां में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार रमा दत्त जोशी एवं उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें भाजपा की नीतियों व सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी, इस अवसर पर सरोज पाण्डेय ने डंगनिया स्थित बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन कर विशेष संपर्क अभियान की शुरूआत की।
                     राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं की चर्चा की एवं उन्हे पार्टी की नीतियों की जानकारी विस्तार से दी, जोशी बहनें भी अपने घर सरोज पाण्डेय के पहुंचने से अभिभूत हुई, उन्होने कहा की वे मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित है, जोशी बहनों ने इस दौरान शासन की योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने और प्रचारित करने का आश्वासन दिया।
                  उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीयों को अपने प्रदेश के प्रबुध्द नागरिकों से संपर्क स्थापति करने का निर्देश दिया है, इसी तारतम्य में यहां राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय विशेष संपर्क अभियान कर रही है।
                  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, वार्ड की पार्षद और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे, छगनलाल मुदड़ा, प्रभा दुबे, गोवर्धन खंडेलवाल, श्वेता शर्मा, शैलेन्द्री परगनिहा, नवीन शर्मा, अकबर अली, आशु चन्द्रवंशी, आशीष अग्रवाल, सुभद्रा तम्बोली, पिंकी कुरैशी, वंदना अग्रवाल, कपिल यादव, आदि महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772