ब्रेकिंग
बिलासपुर: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर ओमकुमार जाटव गिरफ्तार, 90 हजार की ड्रग्स जब्त बिलासपुर: कमिश्नर कुणाल दुदावत को हल्के में लेते हुए संपदा अधिकारी अनिल सिंह काम में कर रहे थे लापरव... बिलासपुर: जिस मैदान में हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, वहाँ उग गई बड़ी-बड़ी घास बिलासपुर: 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में SECR में पदस्थ जूनियर क्लर्क तीरंदाज मधु वेदवान को... बिलासपुर: ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुमित कश्यप, अजय कश्यप और तुलस... बिलासपुर: उस्लापुर रेलवे स्टेशन को दिया जा रहा है दूसरा उपनगरीय स्टेशन का नया रूप बिलासपुर: सीवरेज में हुई बालक की मौत के मामले को उज्वला कराडे ने पहले उठाया, अब विधानसभा में गूंजी म... बिलासपुर: प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ होली मिलन व सम्मान समारोह क... बिलासपुर: सरकारी जमीनों पर बेईमानों की नजर, अवैध प्लाटिंग करने वालों के हौसले बुलंद, क्या कर रहे हैं... बिलासपुर: अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 31 मोबाइल जब्त, झारखण्ड में बेचा करते थे

आप प्रत्याशियों की दूसरी सूची में महिलाओं को प्राथमिकता…

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉक्टर संकेत ठाकुर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन पर दूसरी सूची में महिलाओं को विशेष स्थान दिया जाएगा, उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुकी है और प्रदेश में तेजी से आगामी चुनाव के विकल्प के रूप में आप का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, आप 90 विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर चुनावी पंडितों एवं अन्य राजनैतिक दलों को पहले ही सकते में डाल चुकी है।
                          उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली से आये राकेश सिन्हा प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रभारी ने प्रेस वार्ता में प्रत्याशी की दूसरी सूची भी जारी कर दी है, इस सूची में महिलाओं को विशेष महत्व दिया गया है अपने-अपने क्षेत्रों में निपुर्ण महिलाओं को उनके क्षेत्रों में पार्टी के लिए किये गए संगठन के कार्यानुसार चयनित किया गया है। भ्रष्ट भाजपा, भ्रष्ट कांग्रेस आओ बदले हमर प्रदेश के नारे को बुलंद करते हुए राकेश सिन्हा व डॉ संकेत ठाकुर ने सभी से आव्हान किया है, कि आज प्रदेश की जनता बदलाव के लिए ईमानदार राजनैतिक पार्टी के रूप में आम आदमी पार्टी को स्वीकार कर चुकी है, अब हमें जनता को अपना संकल्प विस्तार से बताना है।
                                       2600 में धान लेबो हर लइका ल काम देबो के संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी ने आज 30 प्रत्याशी की सूची जारी कर आपने आप को जनता के सामने एक मज़बूत विकल्प के रूप में उभारा है, उन्होंने बताया कि इस सूची में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर लोकसभा के अलावा कोरबा, सरगुजा, बस्तर लोकसभा की भी विधानसभा है। इसके पहले प्रथम सूची मे पढ़े लिखे युवाओं को मौका देते हुए, समाज के हर वर्ग को तवज्जों दी गई हैं जिसमे पूर्व जज, डॉक्टर, इंजीनियर, MBA व व्यवसायी की 31 प्रत्याशी की सूची जारी कर चुकी है, दूसरी सूची में विशेषकर महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772