ब्रेकिंग
बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम नई दिल्ली: अब्दुल वहाब खान ने सोनिया गांधी को सौंपा ज्ञापन, कहा, छतीसगढ़ में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्श...

सरकार की योजनाओं से हर चेहरे पर मुस्कान है:मुख्यमंत्री …

“मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने नेतृत्व में प्रदेशव्यापी विकास यात्रा आज मस्तूरी पहुंची, इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ इंटरनेट के माध्यम से नए युग में प्रवेश कर रहा है, शासन की योजनाओं से हर चेहरे पर खुशहाली है यही हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है”

बिलासपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा आज मस्तूरी पहुंची, यहां डॉ सिंह ने मस्तूरी को विकास की सौगातें दी, जिसमें प्रमुख रूप से उन्होंने आमसभा स्थल पर मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की साथ ही मस्तूरी में 217 करोड़ की लागत के 64 कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मस्तूरी आमसभा में कहा कि छत्तीसगढ़ इंटरनेट के नये युग में प्रवेश करने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत नेट के माध्यम से प्रदेश की दस हजार ग्राम पंचायतों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ने के लिए 6 हजार किलोमीटर केबल बिछाई जा रही है, राज्य में स्काई योजना के तहत माता-बहनों, किसानों और कॉलेज के विद्यार्थियों को 50 लाख स्मार्ट फोन भी वितरित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन में शासकीय योजनाओं की जानकारी के लिए एप्लीकेशन होगा। इससे योजनाओं की जानकारी के अलावा किसानों को मंडी का रेट और मौसम की जानकारी भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आम सभा स्थल पर मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। 
मुख्यमंत्री ने आम सभा में जिले के 55 हजार 124 किसानों को 80 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में बटन दबाकर किया। उन्होंने उज्जवला योजना के तहत जिले की 1 लाख 44 हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन के वितरण पर बधाई और शुभकामनाएं दी। डाॅ. रमन सिंह ने विकास यात्रा के दौरान मस्तूरी क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 217 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत के 64 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

सरकार की योजनाओं से हर चेहरे पर है मुस्कान

मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं से सबके चेहरों पर मुस्कान है, उन्होंने इस दौरान लगभग 152.56 करोड़ के पूर्ण हुए 38 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 65 करोड़ रुपए की लागत के स्वीकृत 26 नए कार्यों का भूमिपूजन हुआ। मुख्यमंत्री आम सभा में 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत सामग्री और सहायता राशि के चेक, 16 हजार 829 परिवारों को आबादी पट्टा, और सूखा राहत के अंतर्गत 13 हजार 193 किसानों को 12 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि श्रमवीरों के चेहरे में खुशी लाने के लिए पंडित दीनदयाल अन्न सहायता योजना में 5 रूपए में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही सायकल, सिलाई मशीन, औजार किट और इन परिवारों की कन्या विवाह, विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति सहित अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, गरीब परिवारों के घर का अंधेरा दूर करने के लिए प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य में आगामी चार माह में हर घर में बिजली कनेक्शन मिल जाएगा।
     
किसानों को 17 सौ करोड़ रूपए का धान का बोनस

मुख्यमंत्री ने कहा विकास यात्रा में किसानों को 17 सौ करोड़ रूपए का धान का बोनस, सूखा राहत, तेन्दूपत्ता बोनस, आबादी पट्टों का वितरण किया जा रहा है। सिंचाई सुविधा के लिए एकल सिंचाई पम्प में एक साल में साढे सात हजार युनिट बिजली निःशुल्क दी जा रही है, इससे ज्यादा विद्युत खपत करने पर अब किसानों को फ्लेट रेट में भुगतान की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही एक से अधिक पम्प होने पर या 5 हार्स पावर के अधिक पम्प होने पर भी फ्लेट रेट में भुगतान की सुविधा दी जा रही है। किसानों के पम्प कनेक्शन के लिए एक लाख रूपए के अनुदान को फिर से शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना में 5 लाख रूपए तक इलाज की सुविधा मिलेगी, 37 लाख गरीब परिवारों को योजना फायदा मिलेगा।

मस्तूरी को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली : सांसद

इस अवसर पर सांसद श्री लखनलाल साहू ने कहा आज मस्तूरी को 217 करोड़ रूपये की सौगात मिली है, मस्तूरी को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है, इनमें प्रमुख रूप से लगभग 137 करोड़ की लागत से निर्मित जयरामनगर-मस्तूरी-मल्हार-जोंधरा-लवन मार्ग, 2 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से कोहरौदा से दलदली तक निर्मित सड़क, लगभग 2 करोड़ की लागत से केंवटाडीह में 33.11 केवी उपकेंद्र, एक करोड़ 73 लाख की लागत से अटल व्यवसायिक परिसर से सुखरीपाली तक सड़क, एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से शासकीय मदन लाल शुक्ला महाविद्यालय सीपत में निर्मित आठ अतिरिक्त कमरे एवं विद्युतीकरण कार्य शामिल हैं। वहीं पूर्व मंत्री डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मस्तूरी विकासखंड धीरे-धीरे विकास के सोपान तय कर रहा है। 

भवन स्टेडियम सहित अन्य कार्य शामिल

उल्लेखनीय है कि डॉ. सिंह ने जिन का भूमिपूजन और शिलान्यास किया, उनमें लगभग 41 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से हावड़ा मुंबई रेलमार्ग पर जयरामनगर के पास बनने वाला ओव्हरब्रिज, 6 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे लीलागर एनिकट, 3 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे रहटाटोर एनिकट, 3 करोड़ की लागत से पचपेड़ी में मिनी स्टेडियम और 2 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी का बनने वाला नवीन भवन शामिल हैं।

इस दौरान आमसभा में विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सवन्नी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष दीपक साहू, नगर निगम बिलासपुर के महापौर किशोर राय, बिलासपुर संभाग के कमिश्नर टी.सी. महावर, प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक नेहा चंपावत, कलेक्टर पी दयानंद, पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख व बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थी। 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772