ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

राष्ट्रमंडल खेल टिकट: साक्षी इन तो गीता फोगाट आउट…..

लखनऊ। स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक को यहां सरोजनी नगर स्थित साई सेंटर में शनिवार को हुये चयन ट्रायल में 2018 राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट मिल गया जबकि गीता फोगाट नाकाम रहीं।

लखनऊ में 2018 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों के लिये चयन ट्रायल कराया गया था। अगले वर्ष किर्गिस्तान में एशियाई कुश्ती जबकि आस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन है। इसके लिये शुक्रवार को दिल्ली में भी चयन ट्रायल कराये गये थे।

महिला पहलवानों के लिये चयन ट्रायल छह वर्गों में कराये गये। इनमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी को 62 किग्रा वजन वर्ग में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट प्राप्त हुआ। अगले वर्ष होने वाले दोनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में साक्षी देश की अहम पदक उम्मीद होंगी। वह इस वर्ष इंदौर में हुयी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब जीता तथा दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

साक्षी ने जहां राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए टिकट हासिल कर लिया वहीं गीता इससे वंचित रह गई। 

आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म दंगल में गीता फोगाट और बबीता कुमारी के किरदार को निभाने का ऑफर ठुकराने वाली महिला पहलवान पूजा ढांढा ने फ्री स्टाइल के 57 किग्रा भार वर्ग में गीता फोगाट को चित कर एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट प्राप्त किया। 

अन्य खिलाड़ियों में विनेश फोगाट को 50 किग्रा वजन वर्ग, बबीता कुमारी को 53 किग्रा, पूजा ढांडा को 57 किग्रा, दिव्या काकरान को 68 किग्रा और किरण बिश्नोई को 76 किग्रा वजन वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये टिकट हासिल हुआ।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772