बिलासपुर। लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड मुख्यालय में प्रदेश व्यापी विकास यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह एक जून को मस्तूरी आएंगे। मंत्री राजेश मूणत ने विकास यात्रा की तैयारियां शीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने आम सभा स्थल मंे पार्किंग व्यवस्था के साथ ही मंच एवं बैठक व्यवस्था विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी के लिए लगाए जा रहे स्टाॅल इत्यादी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत फरिहा आलम सिद्धिकी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।