ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वाले दो शराबी गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकण्डा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी करने वालों को गिरफ़्तार किया है, पहले मामले में मुखबिर से सरकण्डा पेट्रोलिंग को सूचना मिली कि अशोक नगर मुख्य मार्ग में सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान किया जा रहा है, इस दौरान मौके से आरोपी विरेन्द्र कुमार ध्रुव शराब पीते पाया गया इसके बाद पंचनामा तैयार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी। आरोप के खिलाफ़ धारा 36 च आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया, जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। 
वहीं दूसरा मामला भी अशोक नगर का है यहां पर अशोक वाटिका के पास आम रोड पर एक व्यक्ति शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया, पूछताछ पर उसने अपना नाम कार्तिक यादव बताया पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तारी कर मुचलका में रिहा कर दिया गया। 
बहरहाल यह बात और है, कि अशोक नगर में बिरकोना रोड के बीचो-बीच शराब भट्टी चल रही है, वहीं आसपास शराबियों का जमघट लगा रहता है, इससे आने जाने वाले लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ता है, यही नहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब भट्टी होने की वजह से माहौल दूषित होता है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान आम सा हो गया है जबकि पुलिस पेट्रोलिंग में कुछ ही लोग गिरफ्तार किए जाते हैं। 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772