ब्रेकिंग
बिलासपुर: समाज के चहुँमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम करूंगी - स्नेहलता बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

चार साल बेमिसाल की प्रेसवार्ता में सवालों से घिरे रामविचार नेताम…

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार नेतृत्व के चार वर्ष पूर्ण होने पर चार साल बेमिसाल विषय पर पार्टी कार्यालय में  प्रेसवार्ता आयोजित की गयी। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा नेतृत्व के चार साल बेमिसाल हैं विकास के दृष्टिकोण से देश का सर्वांगीण विकास हुआ है, पूरे दुनिया की नज़र भारत पर है क्योंकि हमारा देश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व ने पूरे देश को सम्पूर्ण विश्व अग्रणी बनाया है अब वह दिन दूर नहीं जब भारत को उसकी विश्वगुरु की उपाधि वापस मिलेगी।

                     इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछला कार्यकाल भ्रष्टाचारी और घूसखोरी से भरा रहा, इसी कारण जेल में कई नेताओं ने चक्कियां पिसी, यही उस सरकार की उपलब्धि रही है। वही पेट्रोल-डीजल के बढ़ते के बढ़ते दामों पर रामविचार नेताम ने कहा कि जिस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने चाहिए थे वह नहीं बढ़े हैं, उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है वह निरंतर हो रहा है।

                                             नेताम ने कहा, जनता को पेट्रोल डीजल के घटते बढ़ते दामों की चिंता नहीं है, इस मामले में विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेसी दिमाग की उपज है, उनके पास कोई काम नहीं बचा है इसलिए बेवजह जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस को यह समझना होगा कि जनता विकास चाहती है और विकास के साथ ही बढ़ना चाहती है। जो भाजपा की सरकार कर रही है इसलिए पेट्रोल डीजल के घटते बढ़ते दाम देश के विकास पर अंकुश नहीं लगा सकते।

          अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहां की भाजपा सरकार ने प्रदेश से नक्सलियों का सफाया कर दिया है, अंबिकापुर, रायगढ़, सरगुजा इन 4 सालों में सालों में नक्सलियों का पत्ता काट दिया है, उन्होंने बताया कि देश के 74 जिलों में से 40 जिलों को नक्सल मुक्त कर दिया है। मीडिया जनों से जब बताया कि 2005 से ही इन जगहों पर नक्सल समस्या ख़त्म हो गयी, तो उन्होंने अपना जवाब घुमा दिया और आगे बढ़ने लगे।

                                            प्रेसवार्ता के दौरान अनु. जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम कई सवालों पर हड़बड़ाते नज़र आये, वही कई प्रमुख योजनाओं में आ रही विसंगतियों के बारे में पूछे जाने पर वे सवाल टालते हुए आगे बढ़ गए। बात जब प्रदेश किसानों की फसल बीमा मुआवजा न मिलने की बात निकली तो उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी उन्हें नहीं मिली है, आगे वे शासन द्वारा चलाये जा रहे कृषक व अन्य योजनाओं को गिनाने में लग गए। यहां तक बात जब पार्टी के नये नारे की निकली तो भाजपा के जाने माने दिग्गज नेता को यह याद नहीं था, पत्रकारों द्वारा बार-बार इस बारे में सवाल पूछे जाने पर सांसद लखनलाल साहू ने नेताम को याद दिलाया, उसके बाद उन्होंने नारा दोहराया।

                              प्रेसवार्ता के अंत में रामविचार नेताम ने कहा कि इस बार भी भाजपा की ही सरकार आएगी और संपूर्ण देश का सर्वांगीण विकास कर पूरे विश्व में देश को सबसे प्रथम स्थान पर लाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए रामविचार नेताम ने कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व में देश ने एक नई ऊंचाइयां तय की है, साथ ही विकास नए आयाम तक पहुंचा है। जनता भी यही चाहती है और निश्चित ही जनसमर्थन से इस बार फिर भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772