
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा की केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने की बधाई देते हुये कहा कि देश में भ्रष्टाचार को किनारे लगाने का काम हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। मोदी के चार साल बेमिसाल रहे है और विपक्षियों का यह गठबंधन स्वार्थ का बंधन है जो उनके हित के लिए तो है परन्तु देश हित के खिलाफ है। केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण हो गये है इस हेतु विभिन्न कार्यक्रम होने है जिसमें पत्रकार वार्ता, मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क, बुद्विजीवी सम्मेलन, युवा मोर्चा की बाइक रैली, समरता संपर्क, बूथ संपर्क, लाभार्थी सम्मेलन, ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारियों को लेकर मंडल स्तर पर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक करनी है।
सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश का सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया है। चार साल पूर्व देश के हालात कुछ और थे और आज पूरे देश और विदेश में लोग प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ शासन को महसूस कर रहे है यह हमारे लिये बहुत बड़ी उपलब्धी है। मोदी ने देश से जो भी आग्रह किया उसे जनता ने स्वीकारा और साथ दिया। दुनिया में आज एक माॅडल के रूप में देश की चर्चा हो रही है।
गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व विकास यात्रा के बिलासपुर संभागीय प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार व डाॅ.रमन सिंह की राज्य सरकार ने जो भी जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जिसका लाभ सभी को मिला जिसका परिणाम है कि विकास यात्रा में विशाल जनसमूह हिस्सा ले रहा है। यह विकास यात्रा हमारे जीत की बुनियाद है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये है जिसको जिला व मंडल पर आयोजित करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर जो भी कार्यक्रम तय है उसे करना है और 23 जून को डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना है। 1 जून को मस्तूरी विधानसभा में मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह की विकास यात्रा होगी। विकास यात्रा को लेकर चारो ओर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। समस्त कार्यकर्ताओं सहित आमजनों को इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना है।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, हज कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद सैफुद्दीन, राजा पाण्डेय, सुधा वर्मा, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, कृष्ण कुमार कौशिक, मोहित जायसवाल, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, शिवमोहन बघेल, गोविंद यादव, सुनीता सिंह क्षत्री, विजयधर दीवान, पहलवान सिंह मरावी, दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, अश्वनी यादव, पदुम साहू, सतीश गुप्ता, धीरेन्द्र केशरवानी, सहदेव कश्यप, अवधेश अग्रवाल, शिवमान सिंह खुसरो, दुर्गासहाय अवस्थी, यदुराम साहू, रामदुलारे कौशले, शंकरदयाल शुक्ला, महेन्द्र सोनी, सतीश द्विवेदी, नीरज जैन, अनिल पाण्डेय, कुलदीप सिंह धीरज, राकेश दीक्षित, लालजी यादव, सर्वेश कंवर, महाराज सिंह नायक, शैलेन्द्र सिंह, रवि मेहर, दिनेश पाण्डेय, चांदनी भारद्वाज, बीआर महोबिया, राकेश मिश्रा, राकेश चन्द्राकर, विक्रम सिंह, योगेश बोले, मनोज दुबे, उमेश यादव, सुनीता मानिकपुरी, जयश्री चैकसे, दुर्गा कश्यप, जयश्री अग्रवाल, नूरीता प्रदीप कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।