ब्रेकिंग
बिलासपुर: यश मर्डर केस में नया खुलासा, देखिए तस्वीरें बिलासपुर: कोचिंग की छात्रा का दो लड़कों से था लव अफेयर... बिलासपुर: यात्री ध्यान दें, उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी बिलासपुर: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लापरवाह अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर को मनमान... बिलासपुर: अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर सुर्खियों में आए अंकित गौरहा बिलासपुर: जिला प्रशासन की सही निगरानी नहीं होने के कारण प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी जैसे लोगों के... खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु...

हमारे देश के अभिमान हैं प्रधानमंत्री : रौशन सिंह………

बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा नेता रौशन सिंह ने भाजपा केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी जी ने अपने कुशल संगठन नेतृत्व से भारत में इन चार वर्षों में जो विकास की गंगा बहायी है,वह अनुकरणीय औऱ प्रशंसनीय है। इन चार सफ़ल वर्षों में जो जनता का प्यार और साथ मिला है वह साफ़ नियत सही विकास से मिला है देश नित प्रगति पथ पर बढ़ रहा है जो सशक्त नेतृत्व और जनता के सहयोग से ही सम्भव हो सका है।
रौशन ने कहा कि आज पूरे विश्व मे प्रधानमंत्री  ने आम लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज कराई है और लगातार उनसे संवाद करते रहे हैं, इसका परिणाम यह हुआ कि आम लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और आज हमारे देश के अभिमान हैं हमारे प्रधानमंत्री जी। रौशन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा देशवासियों को बधाई दी है। 
साथ ही केंद्र सरकार के चार साल पूर्ण होने पर चंद पंक्ति समर्पित की है…
हमने इन चार सालों में भारत को
अमेरिका, रूस, जर्मनी के बराबर देखा,
चीन को झुकते, पाकिस्तान को नाक रगड़ते देखा
चंद लुटेरे नेताओं की गुलामी से,
देश को मिलती आजादी देखी
भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे देखा
उनकी बंद होती दुकानों को देखा
जातिवाद का ज़हर घोलने वाले
नेताओं की जमानत जब्त होते देखी
आतंकवदियों को कश्मीर में
मौत के घाट उतरते देखा
गाँव -गाँव हो रहा विकास
हर गरीब के घर शासन की योजनाओं का वैभव देखा
अंधियारे से मुक्त होता, गरीब का आँगन देखा
हमने इन चार सालों में
उन्नति के शिखर चढ़ता भारत देखा
विकास के नये-नये सोपान गढ़ते
भारत के प्रधानसेवक को देखा।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772