ब्रेकिंग
बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय...

वेतन सम्बंधी मांगों को लेकर लिपिकों का प्रदर्शन जारी…..

रायपुर। प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने आज राजधानी रायपुर कलेक्ट्रट में वेतन सम्बंधी विसंगतियों को दूर करने के समर्थन में अपना प्रदर्शन किया, इस अवसर पर उन्होंने प्रमुख रूप से अपनी मांगे रखी।

इस दौरान संघ प्रदेश महामंत्री रोहित तिवारी, जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी के नेतृत्व संभागीय मुख्यालय रायपुर, धमतरी गरियाबंद, बलौदाबाजार, महासमुंद एवं राजधानी में लिपिकों द्वारा वेतन विसंगति निराकरण एवं चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी भी की।

महामंत्री रोहित तिवारी एवं जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने बताया की राजस्थान सरकार की तर्ज पर 1900 का 2400 एवं 2400 का 2800 करते हुए छग में लागू वेतनमान अनुसार लिपिक वेतनमान सुधार एवं चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान की माँग को लेकर 12 जनवरी को मंत्रालय का घेराव किया गया था शासन द्वारा सकारात्मक पहल नही किये जाने से प्रदेश भर के लिपिक आंदोलन का शंखनाद हुआ है।

उन्होंने बताया कि आज आंदोलन द्वितीय चरण में संभागीय मुख्यालयों में प्रदर्शन कड़ी में राजधानी में भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया गया। आंदोलन का तृतीय चरण 27 जून को प्रदेश के सभी जिलों में सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन का निश्चय है और 25 जुलाई तक शासन यदि मांग पूरी नही करती तो 26 जुलाई से प्रदेश भर के कर्मचारी अनिश्चित कालीन आंदोलन में जाएंगे।

इस दौरान रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री, गोपाल शर्मा प्रांतीय सचिव, जाहिद अहमद खान प्रांतीय प्रवक्ता, जे पी गोंड उप प्रांताध्यक्ष, रमेश चंद्र साहू उप प्रांताध्यक्ष, आकाश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष रायपुर, दीपक मिश्रा जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार, निरंजन बरीहा प्रांतीय संयुक्त सचिव, मुकेश वर्मा जिला सचिव धमतरी, सुदामा ठाकुर प्रांतीय संयुक्त सचिव बी के शुक्ला संभागीय सचिव, संध्या मन्डावि, मधु ठाकुर, साधना थावरे सहित लिपिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772