ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

कांग्रेस आज मनाएगी विश्वासघात दिवस….

बिलासपुर। भाजपा सरकार के केंद्रीय नेतृत्व के 4 वर्ष पूरे होने के विरोध में विश्वासघात दिवस के रूप में कांग्रेस नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने इस दिवस को विश्वासघात दिवस घोषित किया है। कांग्रेसियों ने कहा है कि मोदी सरकार के इन 4 सालों में देश का शोषण हुआ है विकास नहीं।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता  शैलेश पांडेय ,अभय नारायण राय, ज़िला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, , नेता प्रतिपक्ष  ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेता 2014 के लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए। प्रत्येक भारतीय के खाते में 15-15 लाख आएंगे, भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा, प्रति वर्ष 2 करोड़ रोजगार दिया जाएगा, एक के बदले 10 सिर पाकिस्तान के सैनिकों का लाया जाएगा, महंगाई नियंत्रण में रहेगी जैसे अनेक लुभावने जुमले के कशीदे पढ़े गए। पर आज 4 वर्ष बीतने के बाद वादे, जुमले में बदल गए  झूठ, फरेब और धोखा कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। मोदी और उनके सारे मंत्री, नेताओ के पास देश के सभी प्रश्नों का एक ही जवाब है कांग्रेस, राहुल गांधी। जबकि सुशासन की बात किया गया था। चुनाव में अपने वादे भूलकर देश को गम्भीर आर्थिक संकट में ढकेल दिया गया और नोटबन्दी जीएसटी व्यवस्था लागू कर समाज के सभी वर्गों को प्रताड़ित करने का प्रयास हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मोदी की असफलता, जनता को गुमराह करने, वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना कर रही है। जिससे जनता को केंद्र की जन विरोधी नीति सामने आए धरना को विश्वासघात दिवस का नाम दिया गया है जो जनता के लिए एक संदेश होगा।

इस धरने में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधी, पार्षद दल, महिला कांग्रेस, सभी ब्लाक के पदाधिकारी, सेवा दल, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एस सी प्रकोष्ठ, एस टी प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, पंचायती राज संगठन, जिला-जनपद सदस्य, नगर पंचायत, नगर-निगम के सदस्य, एनएसयूआई सहित सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772