ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

महिला कांग्रेस ने विकास भवन में फोड़ा खाली मटका…..

बिलासपुर। शहर के गिरते जलस्तर व निगम द्वारा पानी आपूर्ति ना कर पाने के विरोध में आज यहां महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिर पर खाली मटका लेकर निगम पहुंची, पुलिस द्वारा रोकने पर महिला कांग्रेस ने खाली मटके को विकास भवन के मुख्य द्वार पर फोड़कर अपना प्रदर्शन किया। 
सूचना मिलते ही महापौर किशोर राय दफ़्तर से बाहर चले गए वहीं आयुक्त की अनुपस्थिति में उपायुक्त मिथलेश अवस्थी ने ज्ञापन लिया साथ ही सुधार का आश्वासन दिया। इस दौरान शहर कांग्रेस की महिलाओं ने पानी न मिलने के कारण आक्रोश व्यक्त किया निगम के खिलाफ़ नारेबाजी की और मटका फोड़कर आक्रोश जताया।
                                            महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडेय ने कहा, नगर निगम बिलासपुर ने सभी वार्ड में पानी की समस्या गहराई हुई है, बोर सूख रहे हैं, जल स्तर नीचे गिर रहा है, पानी की सप्लाई व्यवस्थित नहीं है यहां तक टैंकर से पानी की आपूर्ति सही समय और सही जगह पर नहीं हो रही है। जो सरकार इस भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रही है वह किस मुँह से विकास यात्रा निकाल रही है। गर्मी आने के पूर्व ही पानी की व्यवस्था कर लेनी चाहिए थी। महिलाएं टैंकर में लाईन लगा के पानी भरे या घर का काम करें। सीमा पाण्डेय ने यह भी कहा कि पवित्र रमजान के महिने में मुस्लिम बाहुलता वाले वार्डों में मुस्लिम बहनें रोजा रखकर नलों में लाईन लगकर पानी भर रही हैं। शहर अध्यक्ष ने कहा कि समय रहते पानी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी वार्डों में मंत्री द्वारा खोले गये कार्यालयों के समाने धरना प्रदर्शन होगा और एक बड़ा आंदोलन महिला कांग्रेस करेगी। 
                                       इस दौरान सावित्री सोनी, मंजु त्रिपाठी, अफरोज खान, पुष्पा यादव, निशा कश्यप, अंजु सोनी, जयश्री नायडू, मंशा पाण्डेय, लक्ष्मी चैरसिया, भुनेश्वरी यादव, सरिता भगत, खुशबू भगत, कमरूनिशा, निर्मला पांडे, लता फ्रांसिस, मेरी फ्रांसिस, साहिन यादव, देवकी कश्यप, चतुरी, अहिल्या ठाकुर, राजकुमारी ठाकुर, मीना यादव, सुरेखा वर्मा, भारती मिश्रा, त्रिवेणी भोई, सगुनी यादव, आशा कौशिक, सुधा यादव, सुनीता यादव, उर्वशी उपस्थित रहे वहीं महिला कांग्रेस के आंदोलन के साथ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, पार्षद चंद्रप्रदीप बाजपेयी, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, तरू तिवारी भी उपस्थित रहे। 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772