ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

कौशिक ने कहा, हमें विकास का प्रमाणपत्र जनता दे रही है..

बिलासपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि आज भी कांग्रेस शासित प्रदेश हैं, जहां विकास की दूर-दूर तक पहुंच नहीं है। कांग्रेस शासित कितने प्रदेश ऐसे हैं जिनमें ज़ीरो प्रतिशत में अल्पकालीन ऋण की सुविधा उपलब्ध है। रायबरेली में लम्बे समय से कांग्रेस का नेतृत्व है पर आजतक वहां का विकास दिखता नहीं है जबकि छत्तीसगढ़ में लम्बे समय से विकास हुआ है अब छत्तीसगढ़ विकास समृद्ध प्रदेश है जहां वास्तविक विकास भाजपा के नेतृत्व में हुआ है। वहीं विगत दिनों हुए मरवाही कोटमी की सभा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी को अदने से क्षेत्रीय पार्टी ने औंधे मुँह गिरा दिया, यह सभी जानते हैं कि मरवाही कोटमी की सभा में सबसे ज़्यादा भीड़ किसकी सभा है कांग्रेस अब अपना अस्तित्व खो रही है।
                                     भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने आगे कहा छत्तीसगढ़ में विकास योजनाएं चल रही हैं, ब्याज दर घटाई गई है। प्रदेश में ही योजनाओं का जो क्रियान्वन हो रहा है उनसे किसान हमारे प्रदेश में सुख से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, 15 साल पहले डॉक्टर रमन सिंह के हाथों में जब छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रभार सौंपा गया तब के छत्तीसगढ़ और आज के छत्तीसगढ़ में जमीन आसमान का अंतर है जनता जानती है की भाजपा के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने चौमुखी विकास यात्रा की है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है।
                      कांग्रेस के खोजों विकास अभियान पर व्यंग करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, हमें कांग्रेस को प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं है ना ही अध्यक्ष राहुल गांधी को, यदि हम प्रमाणपत्र कोई दे रहा है तो वह हमारी जनता है और उनका प्रमाण पत्र ही हमारे लिए सर्वोच्च है, उनके प्रमाणपत्र के सामने हमें किसी भी पार्टी या दल के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। राहुल गांधी को लेकर रमन सिंह के देखो विकास के बयान पर प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल ने कहा है कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ का विकास देखें किस प्रकार हमारे प्रदेश ने कम समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है, जबकि लम्बे समय से कांग्रेस का शासन होने के बावजूद भी देश ने प्रदेश ने विकास के कोई आयाम तय नहीं किये।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772