ब्रेकिंग
बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय...

प्रज्ञा :मॉल में मूवी देखकर बच्चों ने कहा जीवनभर याद रहेगा ये पल….

बिलासपुर। जिला प्रशासन के प्रशिक्षण शिविर प्रज्ञा के तहत आज बच्चों वाटर पार्क ले जाया गया और मॉल में मूवी दिखायी गयी। सिल्वर स्क्रीन में मूवी देखते हुए बच्चे, सबके चेहरे पर चमक के साथ मॉल में पहली बार मूवी देखने का उत्साह। ऑडी में घुसते ही सबसे पहले सीट लेने की होड़ लगी रही। इंटरवल में सभी बच्चों के एक हाथ में पॉपकॉर्न और दूसरे में कोल्डड्रिंक लेकर फ़िल्म का आनंद लिया। प्रज्ञा में जिले के दूरस्थ इलाकों से आये स्कूली बच्चों के साथ ये सारे नजारे शायद पहली बार देखे गये।
      
          कलेक्टर पी दयानंद की अभिनव पहल पर आज मॉल में बच्चों को मूवी दिखाई गई, करीब 6 सौ बच्चों को मूवी दिखाने के लिये प्रशासन ने पीवीआर में तीन ऑडी बुक की। अमिताभ बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म एक सौ दो नॉट आउट को देखते हुये बच्चों ने खूब इंज्वाय किया। इंटरवल के दौरान बच्चों से मिलने कलेक्टर श्री पी दयानंद पहुंच गये। बच्चों से दयानंद ने मॉल में मूवी देखने का अनुभव पूछा, इस दौरान अधिकांश बच्चों ने बताया कि मॉल का नाम भर सुना था लेकिन अब तक देखा नहीं था। हमेशा टीवी पर ही पिक्चर देखा करते थे। लेकिन आज पहली बार मॉल में फिल्म देखी। 
                              बच्चों ने कहा कि अब गांव वापस जाकर सभी दोस्तों को मॉल में फिल्म देखने के अनुभव बताएंगे। बिल्हा के सूरजमल में 10वीं में पढ़ने वाले छात्र विजय यादव ने बताया कि गांव में रहते हुए मॉल में फिल्म देखने की तमन्ना हमेशा से थी। जो आज कलेक्टर सर ने पूरी करवा दी। मूवी दिखाने के बाद कलेक्टर ने बच्चों को इंज्वॉय कराने के लिये वाटर पार्क भेजने की व्यवस्था की। वाटर पार्क पहुंचते ही सभी बच्चों ने पानी में खूब मस्ती की। 
                                बच्चों ने कलेक्टर के साथ सेल्फी भी ली। बेमेतरा से 10वीं में पढ़ने वाले छात्र सुनील कुमार ने कहा कि ये मेरे लिये जीवन भर के लिये यादगार लम्हा है। करियर गाइडेंस शिविर के साथ मौज-मस्ती, मूवी, वाटर पार्क में नहाना ये सब गांव में रहते हुये सिर्फ कल्पनाएं ही लगती थीं। लेकिन कलेक्टर सर ने तो इतना इंज्वाय कराया कि कभी नहीं भूल पाएंगे। कलेक्टर दयानंद ने बच्चों से कहा कि आप सभी को यहां बुलाने का मकसद था कि आपकी गर्मी की छुट्टियां कुछ खास बनाई जाएं, मेरा उद्देश्य था कि आप गांव से निकलकर शहर की हर चीज से रूबरू हों। करियर का मार्गदर्शन भी लें और इंज्वॉय भी करें। शिविर के पांचवे दिन सिविल सर्विसेस की तैयारी पर कलेक्टर पी दयानंद बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772