ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

शांति और सद्भावना के दूत थे राजीव गांधी : शैलेश…..

बिलासपुर। आज ही के दिन आतंकवादी गतिविधियों के कारण देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या गयी थी। इसलिए उनके शहादत दिवस को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, ताकि आतंकवाद का ख़ात्मा किया जा सके। आज यहां उनके शहादत दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस ने स्मरण कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया, साथ ही राजीव गांधी के जीवनकाल के संदर्भ को भी स्मरण किया गया।
                           इस अवसर पर पीसीसी प्रवक्ता शैलेश पांडेय ने एक प्रेस नोट जारी कर अपनी बात रखी,उन्होंने कहा है कि बहुत कम उम्र में भारत देश की कमान सम्भालने वाले देश के अच्छे प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी, जिन्होने अपने देश के लिये शान्ति और सद्भावना के लिये अपने प्राण न्योछावर कर दिये शायद इस बात से कोई असहमत नहीं होगा। 
                             प्रवक्ता शैलेश ने आगे कहा, उग्रवादि संगठन को समाप्त कर उन्होने देश को एक सद्भावना का सन्देश दिया था और अपने पडोसी देश श्रीलंका में शांति सेना भेजकर विश्व शांति का एक बडा सन्देश दिया था। 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार देने वाले दूरदृष्टि वाले महापुरुष बने और युवाओं को इस देश का आधार बनाया और सही मायने मे युवाओं को देश की जिम्मेदारी सौंपी। 
                       उन्होंने आगे बताया कि, यदि हम उन्हें टेक्नोलॉजी मैन कहे तो गलत नहीं होगा, क्योंकि आज जो जन-जन के पास मोबाइल है ये सपना देश में राजीव गांधी जी ने देखा था और बहुत तेजी से इस देश को 21वीं सदी का भारत बनाने मे अपना महत्वपुर्ण योगदान दिया था। पंचायती राज इस देश मे लागू करने वाले वे पहले प्रधानमंत्री बने और ग्रमीण क्षेत्रों के प्रति विकास की जो उनकी साफ दूरगामी नज़र थी, सराहनीय है। आज उनकी शहादत दिवस में उनको अपनी सच्ची श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं, पीसीसी प्रदेशप्रवक्ता शैलेश ने समस्त कांग्रेस परिवार की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772