
आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष इंद्राणी मिश्रा बिलासपुर पहुंची, यहां छत्तीसगढ़ भवन में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में महिला कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। इस हेतु वे जिले व विधानसभावार महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकार्याओं की विशेष बैठक लेकर रणनीति तय करेंगी।
इस दौरान जब मीडिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्राणी मिश्रा से सवाल किया कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर जगह है और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी जीत फिर से बनाने प्रत्यनशील है। छत्तीसगढ़ के आगामी चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्ष की सरकार भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार षड्यंत्रकारी सरकार है वह जनता के हितों को दबाकर अपना शासन चलाना चाहती यही कारण है कि जनता अब उसे पहचान चुकी है और आने वाले चुनाव में जनमत की सरकार कांग्रेस की सरकार होगी।
वहीं राहुल गांधी के प्रवास पर महिला कांग्रेसियों को ना मिलने देने पर उनके द्वारा किये गये, विरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राहुल कांग्रेस के लोकप्रिय नेता जिनसे कांग्रेस पार्टी का हर सदस्य प्यार करता है और उनसे मिलना भी चाहता है लेकिन कई बार समय की व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो पाता, उन्होंने आगे कहा कि अब राहुल गांधी का जब भी प्रवास होगा तब वे महिला कांग्रेस को अलग से समय देंगे।
अपने पाठकों को बता दें कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष लम्बे समय के बाद शहर में आई हैं, वहीं महिला कांग्रेस की सक्रियता का जिम्मेदार आगामी चुनाव को भी ठहराया जा सकता है। वहीं इस बारे में जब पत्रकारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्राणी मिश्रा से सवाल किया तो उन्होंने इसका जवाब कुछ यूं दिया, बच्चा पूरे साल स्कूल जाता है पढ़ाई करता है, पर जिस समय उसकी परीक्षा होती है तब वह ज़्यादा पढ़ाई करता है, इसी तरह हमारे लिए भी यह समय परीक्षा का है। बहरहाल अब देखना यह होगा कि महिला कांग्रेस अपनी परीक्षा में कहां तक सफ़ल होती हैं।