ब्रेकिंग
खड़कपुर मंडल रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर बिलासपुर: संभागीय सम्मेलन को सफल बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मिली विजय और शैलेश को बिलासपुर: एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर सोनसरी ... बिलासपुर: SECL के गेस्ट हाउस की बिजली गुल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पसीना पोंछते हु... कला विकास केंद्र बिलासपुर की छात्रा साई श्री इजारदार कथक में केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित बिलासपुर: कोटवार, पटवारी और राजस्व अधिकारी के रहते रमतला की सरकारी जमीन आरोपी प्रवीण पाल के नाम से क... बिलासपुर: 5 सरपंच एवं 12 पंच पदों के लिए 27 जून को उप चुनाव बिलासपुर: इस TI ने पुलिस की छवि को किया धूमिल, आम लोग दहशत में बिलासपुर के कराते खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण, 22 रजत एवं 21 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन बिलासपुर: यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में, 36 दिव्यांग सहित 5532 परीक्षार्थी 22 ...

महिला कांग्रेस की इंद्राणी मिश्रा कल शहर में….

बिलासपुर। रविवार को महिला कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी इंद्राणी मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम बिलासपुर में होंगी, इस दौरान वे आगामी चुनाव के मद्देनजर कई अहम मुद्दों पर जिला महिला कांग्रेस के साथ बैठक चर्चा करेंगी साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगी।
इस मामले में जानकारी देते हुए जिला शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने बताया कि 20 मई को एक दिवसीय दौरे पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी इंद्राणी मिश्रा दोपहर 1 बजे बिलासपुर पहुँच रही हैं। 2 बजे छत्तीसगढ़ भवन में प्रेसवार्ता में शामिल होंगी, इसके पश्चात् कार्यक्रम में हिस्सा लेने मस्तूरी रवाना होंगी। यहां जिला महिला ग्रामीण कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस दौरान आने वाले चुनाव में महिला कांग्रेसियों की भूमिका के विषय में भी चर्चा हो सकती है साथ ही रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जा सकता है।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772