ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

लोकतंत्र सेनानी संघ का पारिवारिक सम्मेलन 26 जून को…

बिलासपुर। आपातकाल वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानी संघ का पारिवारिक सम्मेलन 26 जून को रायपुर में आयोजित किया जायेगा। इसमें कई अहम मुद्दों की चर्चा की जायेगी साथ ही आपातकाल के दौरान भारत की स्थिति पर भी विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा।

इसकी जानकारी देते हुए लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश संचालक राधेश्याम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष दत्ता त्रिपुरवार ने बताया कि आजादी के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी। केंद्र में नेहरू परिवार का एकछत्र राज हुआ करता था, जबकि विपक्ष में भारतीय जनसंघ व समाजवादी पार्टी जैसे कुछ राजनीतिक दल हुआ करते थे, इसी दौरान 1873-74 में गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कड़ी पराजय मिली इसके बाद 12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रायबरेली चुनाव को अवैध घोषित कर दिया और उनकी सांसद सदस्यता भी ख़ारिज कर दी गयी थी। इसके बाद उनके द्वारा आपातकाल को घोषणा कर दी गई, इस दौरान कई लोग घायल हुए तो बहुतों की जान गई।

उन्होंने बताया कि इसके विरोध में उनके द्वारा आपातकालीन दिवस मनाया जाता है। उन्होंने इस दौरान सम्मेलन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी की जायेगी।

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772