ब्रेकिंग
बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए बिलासपुर: उत्तर प्रदेश निवासी संग्राम कुमार महापात्रा को तारबाहर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में गाजिय... बिलासपुर: भारतीय किसान संघ की चेतावनी के बाद एक्शन में आया बैंक प्रबंधन बिलासपुर: राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अटेंडर ओमकुमार जाटव गिरफ्तार, 90 हजार की ड्रग्स जब्त बिलासपुर: कमिश्नर कुणाल दुदावत को हल्के में लेते हुए संपदा अधिकारी अनिल सिंह काम में कर रहे थे लापरव... बिलासपुर: जिस मैदान में हुई थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा, वहाँ उग गई बड़ी-बड़ी घास बिलासपुर: 42वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में SECR में पदस्थ जूनियर क्लर्क तीरंदाज मधु वेदवान को... बिलासपुर: ठगी करने के आरोप में पुलिस ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुमित कश्यप, अजय कश्यप और तुलस...

संविधान का अपमान करना बीजेपी की आदत है:शैलेष…

 

बिलासपुर। कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े के बाद बीजेपी सरकार गिरने पर पीसीसी प्रवक्ता शैलेष पांडे ने तंज कसते हुए कहा है कि सत्ता की लालची बीजेपी का स्वार्थी चेहरा उजागर हो गया है। वह पार्टी जो जनहित को परे रखकर अपने स्वार्थ और लालची रवैये के कारण किसी का भला नहीं कर पाई आख़िरकार उसका चेहरा सबके सामने आ गया।
                                    नेता पांडेय ने कहा है कि, कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने और कांग्रेस व जेडीएस की सरकार बनने के बाद बीजेपी का असली चेहरा उजागर हो गया है। भारतीय जनता पार्टी तानाशाही करके लोकतंत्र के फैसले का दमन करते हुए कर्नाटक में सरकार बनाने का प्रयास कर रही थी। कर्नाटक में असंवैधानिक कार्य किया जा रहा था और लोकतंत्र की हत्या की जा रही थी।
                                            शैलेष ने आगे बताया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जीत हुई है, भारतीय जनता पार्टी का विकृत चेहरा आज देश के सामने आ गया है। संविधान की ताकत ने इन सत्ता के लालची लोगों का चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है। जनता और संविधान ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाने का आदेश दिया है, कांग्रेस पार्टी पूरे आत्मविश्वास के साथ कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है।
                                        देश के जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने संविधान का अपमान करते हुए सरकार बनाई हैं, उन राज्यों में भी अब कांग्रेस सरकार बनाएगी। पांडेय ने आगे कहा, यह जीत भारतीय संविधान की जीत है यह जीत लोकतंत्र की जीत है और यह जीत कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जीत है, यही हाल बीजेपी का मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के तानाशाही की मंशा यहां नहीं चलने वाली है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इस बार भ्रष्टाचारी सरकार और उद्योगपतियों की सरकार को हटाने का फैसला ले लिया है, जो इस साल के अंत में होने वाले चुनाव में सामने आ जाएगा।
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772