ब्रेकिंग
बिलासपुर: मुख्यमंत्री को हमेशा कुत्ता, बिल्ली कौन लोग कहते रहते हैं, जानें इस VIDEO में बिलासपुर: टीम मानवता ने 51 कन्याओं को कराया भोज बिलासपुर: सीपत शाखा में एटीएम का प्रमोद नायक ने किया उद्घाटन बिलासपुर: टेक्नीशियन अक्षय गनकुले और अरुण गुनके ने जीता स्वर्ण पदक बिलासपुर: रेमेडियल कक्षाओं हेतु इस स्कूल के शिक्षकों को नहीं प्राप्त हुई राशि, जानिए इस पर क्या रिएक... रायपुर: लिपिक अब संयुक्त मोर्चा लिपिक महासंघ के बैनर तले करेंगे आंदोलन बिलासपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने नेशनल हाइवे का किया चक्का जाम... बिलासपुर: एक सवाल पर बोलीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, मैं BJP से नहीं हूँ... बिलासपुर: चकरभाठा कैंप निवासी सुनील बगतानी, भूपेंद्र कोटवानी, दीपक हरियानी, जेठू खत्री, गोलू वाधवानी... बिलासपुर: स्पेशल कोचिंग के लिए बिलासपुर के इस कार्यालय को मिला 1 करोड़ 7 लाख 9 हजार 9 सौ 40 रुपए

कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम हुआ फ्लॉप ,कार्यकर्ता नाराज होकर लौटे…

बिलासपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेसजनों से संवाद करने आज बहतराई स्थित स्टेडियम पहुंचे, इस दौरान बदइंतजामी  का दौर ऐसा था कि मैदान में आवाज़ें तो गूंजती रही पर पूरी सभा के दौरान मुख्य मुद्दे की बात किसी को समझ नहीं आई। संवाद कार्यक्रम के दरमियान जैसे-जैसे धूप का पारा चढ़ता गया वैसे ही सभा में कांग्रेसजनों का टेंशन बढ़ता गया। 
आइए जानते हैं पूरी कहानी –
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे , पहले दिन कोटमी में आयोजित सभा का शानदार समापन रहा, यहां आदिवासी किसान सम्मेलन में कांग्रेस का  पुराना दमख़म नज़र आया। पर प्रवास के अंत कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं कि थी, राहुल माइक में अपनी बात दोहराते रहे, वहीं बूथ अध्यक्ष अपनी ही बातों पर तिलमिलाते रहे इन सब की वजह, संवाद में गुणवत्ताहीन साउंड सिस्टम का होना और जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्द्वंद को ठहराया जा सकता है।
                          संवाद सभा में अव्यवस्थाओं का आलम ऐसा कि  मंच पर से ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी पुनिया को ही मंच से खेद व्यक्त करना पड़ा, वहीं पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल मंच से उतरकर संवाद सभा की गरिमा को संभालने का भरसक प्रयास करते दिखे। पीएल पुनिया ने मंच पर माइक संभालते ही अव्यवस्था को लेकर असंतुष्टि जताई, उन्होंने कहा, कांग्रेस द्वारा बहुत बड़े जगह का चयन कर लिया गया है। बूथ अध्यक्षों को दूर-दूर बैठना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें असुविधा हो रही है, संभाग के 24 विधानसभा के बूथ अध्यक्ष आए हुए हैं।आगे से इंतेजाम बेहतर किया जायेगा। 
                                        मिली जानकारी के अनुसार संवाद कार्यक्रम  में कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच सीधा संवाद था ।  जबकि हुआ ठीक इसके विपरीत स्टेडियम में साउंड व्यवस्था अच्छी ना होने के कारण आवाज ज्यादा गूंजती रही। जिसके कारण किसी को कुछ भी समझ नहीं आया इधर कार्यकर्ताओं के सिटिंग अरेंजमेंट दूर-दूर होने की वजह से एक ही समय में तीन चार कार्यकर्ताओं द्वारा प्रश्न पूछ लिया गया वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा स्पष्ट रूप से न सुन पाने के कारण जवाब उल्टा-पुल्टा मिलता। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता इशारों-इशारों में कार्यकार्याओं को चुप कराने की कोशिश करने लगे मगर दूरी ज्यादा होने की वजह से यह तरीका भी काम नहीं आया।
                                      यहां अव्यवस्था बढ़ने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत अन्य नेताओं को खुद ही मंच से उतरकर संभालते दिखाई दिए। वहीं कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी संवाद कार्यक्रम के  दौरान इधर उधर भागते हुआ नजर आए । 
                                    उल्लेखनीय है कि बहतराई स्टेडियम में आयोजित संवाद सभा में बिलासपुर संभाग के 24 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीधे संवाद करने की मंशा से आये थे, मगर कार्यक्रम की बेकार व्यवस्था ने सबकी मंशा पर पानी फेर दिया। सबसे पहली समस्या साउंड स्पीकर से शुरू हुई जिसकी आवाज़ साफ़ ना होने के कारण व ग्राउंड बड़ा होने के कारण आवाज़ घरघराने लगी और गूंजने लगी। धीरे-धीरे कार्यकार्याओं का सब्र जवाब देने लगा और सभा में सरगर्मी बढ़ने लगी, प्रश्न अलग पूछे जाते उत्तर अलग मिलता इस तरह असल मुद्दे की बात खराब स्पीकर के कारण कार्यकार्याओं तक नहीं पहुंची और जिस उद्देश्य से संवाद सभा का आयोजन किया गया था वह उद्देश्य पूरा ही नहीं हुआ। जो सीधे सीधे जिला कांग्रेस कमेटी की नाकामी का जीता जागता उदाहरण है। 
 पैवेलियन गंदा हुआ
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को जलपान दिया गया, पैकेटबंद नाश्ते के उपयोग के बाद कांग्रेसजनों ने उसकी पन्नी , पानी पाउच व प्लास्टिक बोतल  को पैवेलियन  में ही फेंक दिया गया। इस तरह कार्यक्रम स्थल में गंदगी पसर गई और  कूड़ेदान में तब्दील हो गया। इससे पहले जब बहतराई स्टेडियम को राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष के संवाद कार्यक्रम के लिए लिया गया था, तब कांग्रेस ने कहा था कि इस दौरान साफ सफाई व अन्य सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा जाएगा। जबकि ऐसा नहीं हुआ इस तरह पता चलता है कि जिला कांग्रेस कमेटी अभी भी अपने अंतर्द्वंद व गुटबाजी के दौर में है। अभी जिला कांग्रेस की स्थिति कोल्हू से बंधे उस बैल की तरह हो गयी है जो ना तेल निकालने के योग्य रहा ना ही कोल्हू से छूटने के योग्य। 
 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772