
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गाँधी बिलासपुर एसईसीएल हेलीपेड पहुँचे, उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत साथ आये।
हेलीपेड पर राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, पूर्व सांसद कमला मनहर, पूर्व मंत्री कृश्ण कुमार गुप्ता, वरिष्ठ नेता शेख गफ्फार, अशोक अग्रवाल, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी , राजेश दुबे, अभय नारायण राय, महेष दुबे, राजेष पाण्डेय, महेन्द्र गंगोत्री, तनमीत छाबड़ा, विजय पाण्डेय, राजेन्द्र शुक्ला, रविन्द्र सिंह, भुवनेष्वर यादव, रामशरण यादव, तैय्यब हुसैन, विनोद साहू, कांता सिन्हा, आशा सिंह, मायारानी सिंह, आमना खान, तनमीत छाबड़ा आदि ने आत्मीय स्वागत किया। राहुल का रास्ते में लिंगियाडीह, चांटीडीह, सोनगंगा काॅलोनी के सामने नूतन चौक सरकंडा में कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।
राहुल छत्तीसगढ़ भवन पहुँचे जहाँ विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की। व्यापारी संगठन, क्रेडाई बिलासपुर, सी.ए. एसोसिएशन, प्रमुख चिकित्सकों, शैक्षणिक संस्थानों के संगठन, प्रमुख शिक्षाविद, प्रमुख अधिवक्ता, औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाले एन.जी.ओ. के प्रमुख से भेंट मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के वर्तमान हालत से रूबरू हुये। मिलने गये लोगों से बड़ी आत्मीयता से मिले और अधिकतर समय उन्हीं से सुनते रहें। राहुल ने संगठनों से मुलाकात के दौरान कहा कि आप सब से मिलकर समाज एवं राज्य की हालत से मैं परिचित हुआ हूँ। मिलने वालों में प्रमुख रूप से प्रकाश ग्वालानी, देवीदास वाधवानी, श्याम शुक्ला, डाॅ. देवेन्द्र सिंह, डाॅ. मित्तल, अधिवक्ता चन्द्रषेखर बाजपेयी, शैलेन्द्र दुबे, वरिश्ठ अधिवक्ता डाॅ. निर्मल शुक्ला, शिक्षाविद विवेक जोगलेकर, डाॅ. अजय श्रीवास्तव, डाॅ. राजकुमार खेत्रपाल, डाॅ. पाठक, डाॅ. आर्य शर्मा, एडव्होकेट देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रमुख थे। संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान पी.एल. पुनिया, डाॅ. चरणदास महंत, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव मौजूद रहें।
कोटमी की सफल सभा के पश्चात 18 मई को बहतराई स्टेडियम में राहुल का बूथ अध्यक्षों से संवाद कार्यक्रम रखा गया है जिसके लिए आज रात ही राहुल बिलासपुर पहुँच गये हैं। उक्त जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया राहुल के आने से कांग्रेस में उत्साह बना हुआ है। कांग्रेस पदाधिकारी तैयारी में लगे हुये हैं। कल 11 बजे राहुल जी बहतराई पहुंचकर 5 जिलों के 24 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।