ब्रेकिंग
बिलासपुर: एसपीजी नहीं चाहती कि मोदी की सभा में मीडिया आए... कहीं निपटाने के खेल तो नहीं चल रहा... इस... बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 13 अक्टूबर तक बिलासपुर: अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन रायपुर में 27 को बिलासपुर: तेलीपारा में महेंद्र ज्वेलर्स शोरूम के सामने गणेश समिति के सोम कश्यप, संजू कश्यप, अरुण कश्... CG: 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 6 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रूपए स्वीकृत रायपुर में तैयार हुई छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस एकेडमी बिलासपुर: कोरबा के बलगी में रहने वाले रमेश सिंह के फरार बेटे विक्रम को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ... बिलासपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 26 सितंबर को बेलतरा पहुंचेगी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी... बिलासपुर: राहुल गांधी आज "आवास न्याय सम्मेलन" में होंगे शामिल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम नई दिल्ली: अब्दुल वहाब खान ने सोनिया गांधी को सौंपा ज्ञापन, कहा, छतीसगढ़ में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्श...

मनीशंकर ने कहा, पाटन विधानसभा की जमीन किसानों को दे सरकार…

रायपुर। विधानसभा कुरुदडीह पाटन की जमीन पर कब्ज़े का दावा जिला न्यायालय द्वारा ख़ारिज किये जाने पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेशप्रवक्ता मनीशंकर पांडेय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में जिला न्यायालय का समर्थन करते हुए, सत्य की जीत हुई कहा है। 
                                       मनीशंकर ने बताया, जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा विधानसभा के कुरूदडीह की जमीन से भूपेश बघेल के परिवार के कब्जे का दावा ख़ारिज किया गया है। मनीशंकर पांडेय ने इसे न्यायसंगत क़रार दिया है। उन्होंने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नही हो सकता है। साथ ही राज्य शासन से मांग की है कि तत्काल 50 एकड़ जमीन को 32 किसानों को वापस की जाये।
               प्रदेश प्रवक्ता मनीशंकर ने आगे कहा कि यह दुर्भाग्य जनक है कि गरीब, भूमिहीन आदिवासी किसानों की जमीन का एक जमींदार परिवार ने बलात कब्ज़ा कर बेदखल कर दिया और ये आदिवासी परिवार 38 वर्षों से लगातार न्याय की बाट जो रहा था। ये गरीब आदिवासी परिवारों को अपनी अजीविका चलाने के लिये किसान से मजदूर बनना पड़ा। 
                         मनीशंकर ने जानकारी देते हुए बताया, गरीब आदिवासियों की लड़ाई विगत 2 वर्षो से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने लड़ी। प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री विधान मिश्रा से लगातार प्रयास के कारण आज इन परिवारों को पुनः न्याय की आस बंधी है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह से मांग की है कि वे तत्काल इन गरीब आदिवासियों को इनकी जमीन वापस दिलाये। 
 
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9977679772