
बिलासपुर। ग्यारहवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के प्रदेश ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने नाम 7 पदक प्रदेश के नाम किये। राज्य ताइक्वांडो संघ ने पांच स्वर्ण पदक एक रजत पदक एवं एक कांस्य पदक प्राप्त जीते हैं।
उल्लेखनीय है कि पुणे में 10 मई से 13 मई तक आयोजित ग्यारहवीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर की 24 सदस्यीय टीम ने भाग लिया। जिसमें पांच स्वर्ण पदक एक रजत पदक एवं कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
इसकी जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि, मिस्टर गगन अग्रवाल, कुमारी शिक्षा सिंह, कुमारी आर्य, देशपांडे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि रजत पदक प्राप्त खिलाड़ी ईशा देवांगन है।
ग्रुप प्रतियोगिता में कोच के रूप में राकेश गोस्वामी गोस्वामी शामिल हुए, राष्ट्रीय रेफरी बतौर श्रुति देशपांडे एवं वेद प्रकाश जायसवाल थे। विजित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने शुभकामनाएं दी है।